
Cancer Horoscope Today, 3 January 2026: 3 जनवरी 2026 का दिन पौष पूर्णिमा के चलते आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं को भावनात्मक रूप से गहरा असर डालने वाला है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है और पूर्णिमा का दिन मां स्मृति और भावनाओं में अधिक सक्रिय हो जाता है इसलिए आज सामान्य दिनों की अपेक्षा आप अधिक संवेदनशील रहेगी। छोटी बातें दिल पर लगा सकते हैं।
कर्क राशि की महिलाओं के लिए प्रेम राशिफल की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर से रिश्तो में अपेक्षा रखेंगे आपका पार्टनर इस चीज पर नहीं समझेगा इसलिए दूरी बना सकती है और इसी के कारण वैचारिक मतभेद रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज के दिन आपको अपनी भावनाओं में कंट्रोल रखना पड़ेगा आज के दिन कोई ऐसी बात नहीं करना है अपने पार्टनर से जिसके कारण आप में दूरियां पैदा हो। सिंगल रह रही महिलाओं के लिए आज पुराने रिश्ते वापस आ सकते हैं भावनाओं में भाकर की किसी भी तरह का आज निर्णय लेने से बचना चाहिए और पुरानी गलती को आज दोबारा ना दोहराएं इस चीज का विशेष ध्यान रखें।
उपाय - आज रात्रि के समय चंद्रमा का पूजन करें।
कार्य के क्षेत्र में बात करें तो कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है दूसरों को प्राथमिकता देने के कारण आज आप अपने कार्य में पीछे रह सकते हैं ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे टालने की जगह आप उसे स्वीकार करें। आज ऑफिस में बस से सीधे बात करना ही आपके लिए फायदेमंद होगा बस से सीधे बातें करके पुरानी गलतफहमी आज दूर होगी। मेडिकल से रिलेटेड कार्य करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय - आज गुलाब का इत्र अवश्य लगावे।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्थिति के मामले में आज कर्क राशि की महिलाएं को कोई बड़ा प्रॉफिट मिल सकता है आज आपका परिवार और बच्चों में खर्च होगा। कहीं अटका हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है। इंश्योरेंस संबंधी चीजों में इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है। अचानक कही इन्वेस्टमेंट हो सकता है।
उपाय - आज गरीबों को भोजन करावे।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कर्क राशि की महिलाओं को पेट में गैस एसिडिटी संबंधी समस्या हो सकती है विशेष रूप से कमर का ध्यान रखना चाहिए ज्यादा मीठा तालाब होना खाने से परहेज करें। ठंडी चीजों से बचे।पुराना रोग उभर के आज आ सकता है। शुगर के पेशेंट को ध्यान देना चाहिए।
उपाय - आज मिश्री का दान करें
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।