कर्क राशिफल 20 अक्टूबर 2025: दिवाली पर कर्क राशि वालों को धन लाभ के योग हैं। रिश्तों में मिठास, सेहत में सुधार और आर्थिक मामलों में समझदारी का दिन। जानें लव, करियर, धन और हेल्थ राशिफल।
Cancer Horoscope Today, 20 October 2025: दीवाली सिर्फ घर को रौशन करने का मौका नहीं, बल्कि रिश्तों, सेहत और जीवन के हर पहलू में रौशनी भरने का समय है। आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों को संभालने, परिवार के साथ समय बिताने और बीते दिनों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का दिन है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?
कर्क राशि की महिलाएं आज अपने रिश्तों को प्राथमिकता देंगी। परिवार के साथ बिताया गया वक्त मानसिक शांति देगा। शादीशुदा महिलाएं अपने पार्टनर के साथ छोटे-छोटे फैसलों में शामिल होंगी, जिससे रिश्ते में भरोसा और बढ़ेगा। कुछ पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से जुड़ने का मौका है। वहीं जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज कोई न कोई पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रम ऐसा हो सकता है जहां किसी खास से मुलाकात संभव है। दीवाली के दिन पुराने रिश्तों की यादें भी उभर सकती हैं।
उपाय: घर के मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं और कर्पूर से शुद्धिकरण करें।
कर्क राशि की महिलाएं जो नौकरीपेशा हैं, उनके लिए आज कार्य से दीवाली की छुट्टी का दिन है। दिन का बड़ा हिस्सा घर की तैयारियों, मेहमानों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में निकलेगा। हालांकि, कुछ महिलाएं जो आने वाले हफ्तों की तैयारी में हैं, वे योजनाओं पर सोच सकती हैं। बिजनेस करने वाली महिलाएं आज छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन या ग्राहकों से बातचीत में लगी रह सकती हैं, खासकर त्योहार से जुड़े उत्पादों में। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश में हैं, वे आज सिर्फ जानकारी इकट्ठा करने या संपर्कों को एक्टिव करने तक सीमित रहें।
उपाय: शाम के समय किसी जरूरतमंद को मिठाई और नया कपड़ा दान करें।
इसे जरूर पढ़ें- कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि की महिलाएं आज दीवाली के त्योहार के कारण खर्चों पर कुछ कम नियंत्रण रख पाएंगी। घर की सजावट, गिफ्ट्स और खानपान से जुड़ी खरीदारी बजट से थोड़ा बाहर जा सकती है। हालांकि यह खर्च संतुलित किया जा सकता है अगर आप सुबह समय निकालकर अपनी लिस्ट को दोबारा जांच लें। कुछ महिलाओं को आज अचानक कोई पारिवारिक सदस्य आर्थिक मदद के लिए कह सकता है। निवेश या उधारी से जुड़े निर्णय आज टालें। अगर कोई बड़ा फाइनेंशियल प्लान है, तो उसे कल या परसों के लिए रखें।
उपाय: महालक्ष्मी के चरणों में चांदी का सिक्का अर्पित करें।
कर्क राशि की महिलाएं आज खानपान को लेकर विशेष सतर्कता रखें। दीवाली की मिठाइयां स्वादिष्ट तो होंगी, लेकिन ज्यादा मीठा और तला-भुना खाने से रक्तचाप या ब्लड शुगर लेवल में गड़बड़ी हो सकती है। आज त्वचा और एलर्जी से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, खासकर अगर आप धूल या पटाखों के धुएं के संपर्क में ज्यादा रहें। वॉक करें और ज्यादा देर तक रसोई में काम करने से बचें।
उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें।
जरूर पढ़ें- कर्क राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।