Kark aaj ka rashifal 16 december 2025

Aaj Ka Kark Rashifal 16 December 2025: सूर्य के धनु गोचर से कर्क राशि वालों की सेहत पर पड़ेगा असर, जानें बचाव के उपाय; दैनिक राशिफल पढ़ें

आज का कर्क राशिफल 16 दिसंबर 2025: सूर्य के धनु गोचर से कर्क राशि की महिलाओं की सेहत पर पड़ेगा असर। जानें कैसे बचें गंभीर रोगों से, साथ ही प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में आज क्या रहेगा स्थिति। दैनिक राशिफल पढ़ें और सही उपाय अपनाएं।
Astrozindagi
Updated:- 2025-12-16, 07:40 IST

Cancer Horoscope Today, 16 December 2025: आज सूर्य का गोचर धनु राशि में हो रहा है। साथ ही कृष्ण मत्स्य द्वादशी और धनु संक्रांति का पावन संयोग दिन को विशेष बना रहा है। कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह दिन आत्मनियंत्रण और व्यवहारिक बुद्धिमानी का इम्तिहान है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज अपने रिश्तों को लेकर असमंजस में रह सकती हैं। सूर्य के गोचर और संक्रांति के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे से दूरी की संभावना बन सकती है। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी के व्यवहार से चिढ़ महसूस हो सकती है, लेकिन बातों को तूल न दें। अविवाहित महिलाएं किसी प्रस्ताव को लेकर भ्रमित रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की कड़ी बात चुभ सकती है। ग़ुस्सा ज़ाहिर न करके ठंडे दिमाग से सोचें।

उपाय: मीठे चावल बनाकर माता को अर्पित करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं कार्यक्षेत्र में आज खुद को थोड़ा अलग महसूस करेंगी। करियर को लेकर कोई निर्णय अधूरा रह सकता है। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश कर रही हैं, वे आज किसी अच्छी खबर की प्रतीक्षा करें। वर्तमान नौकरी में काम की अधिकता तनाव दे सकती है। व्यापार में कोई कर्मचारी या साझेदार आपको ग़लत सलाह दे सकता है। दिन ऐसा है कि संयम और समझदारी से ही आगे बढ़ा जा सकता है।

उपाय: वर्कप्लेस में लाल चंदन का तिलक करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Cancer women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने का है। धनु संक्रांति के प्रभाव से आप किसी पुराने उधार की वसूली में सफल हो सकती हैं। लेकिन नई खरीदारी या खर्च करने का निर्णय थोड़ा रुककर लें। घर के बुज़ुर्गों की सलाह आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकती है। शेयर बाज़ार या लॉटरी जैसे आकर्षण से दूर रहें। फालतू चीज़ों पर खर्च करने की आदत को टालें।

उपाय: एक मुट्ठी चना गरीब को दान करें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं को आज ग़ुस्से और चिड़चिड़ेपन की समस्या अधिक रह सकती है। बात-बात पर प्रतिक्रिया देने की प्रवृत्ति से सेहत पर असर पड़ेगा। सिरदर्द, आंखों में भारीपन और रात की नींद में कमी महसूस हो सकती है। ग़ुस्से को दबाने की बजाय उसे लिखें, या किसी अपने से बात करें। ठंडे पानी से चेहरा धोना, थोड़ी देर अकेले बैठना आज मानसिक राहत देगा।

उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

यह साप्‍ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;