रुद्राक्ष एक पवित्र और शक्तिशाली मनका माना जाता है, जो भगवान शिव के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। इसकी उत्पत्ति के बारे में कई कथाएं और मान्यताएं हैं, जो उसकी पवित्रता और महत्व को दर्शाती हैं। कभी रुद्राक्ष को माले के रूप में पिरोया जाता है, तो कभी इसकी माला का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। यही नहीं रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। रुद्राक्ष की उत्पत्ति का रहस्य एक ऐसी कहानी है जो भगवान शिव की शक्ति और कृपा को दर्शाती है। इसके बारे में कई कथाएं प्रचलित हैं जो हमें यह बताती हैं कि इसकी उत्पत्ति का रहस्य भगवान शिव से कहीं न कहीं जरूर जुड़ा हुआ है। इनमें से ही एक कथा बताती है कि प्राचीन काल में एक बार भगवान शिव ने राक्षसों को नष्ट करने के लिए अपनी आंखें बंद कर ले थीं और फिर उन्हें जब खोला तब उनकी आंखों से अश्रु गिरे जो रुद्राक्ष के बीज में परिवर्तित हो गए। उसी समय को रुद्राक्ष की उत्पत्ति माना जाता है। आइए यहां रुद्राक्ष की उत्पत्ति के रहस्य को जानते हैं और इसके महत्व को समझते हैं।
यदि हम रुद्राक्ष की उत्पत्ति की बात करें तो इसकी उत्पत्ति के पीछे एक बड़ा ही रोचक तथ्य देखने को मिलता है। रुद्राक्ष का अर्थ है रूद्र और अक्ष यानी कि आंसू। इसका मतलब हुआ भगवान शिव के आंसू। इसी वजह से माना जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है कि त्रिपुरासुर नामक असुर ने प्राचीन काल में त्राहि मचा रखी थी और पूरे स्वर्ग लोक में कब्ज़ा कर लिया था। ऐसे में सभी देवतागण भगवान शिव के पास गए और त्रिपुरासुर नामक दैत्य का विनाश करने की प्रार्थना की। ऐसे में भगवान शिव ने देवताओं की प्रार्थना को स्वीकार किया, लेकिन त्रिपुरासुर का अंत एक अघोरा नामक अस्त्र से ही हो सकता था। उस अस्त्र को प्राप्त करने के लिए भगवान शिव ने पूरे हजार सालों तक खुली आंखों से तपस्या की और जब उनकी तपस्या पूर्ण हुई और उन्हें अघोरा अस्त्र मिल गया तब शिव जी ने पालक झपकी और उनकी आंख से आंसू गिरा, इसी आंसू से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई।
इसे जरूर पढ़ें: सावन में पहली बार रुद्राक्ष धारण करने वाली महिलाएं इन नियमों का जरूर करें पालन, मिल सकती है शिव कृपा
यह विडियो भी देखें
ऐसा माना जाता है कि जिस समय माता सती के अग्नि में जले हुए शरीर को भगवान शिव उठाकर ले जा रहे थे, उस समय उनकी आंखों में अश्रु की धारा थी। ऐसे में वो आंसू जिन स्थानों पर भी गिरे वहां रुद्राक्ष के वृक्ष की उत्पत्ति हुई। तभी से ये मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव जी के आंसुओं से हुई है। यह कथा रुद्राक्ष की पवित्रता और महत्व को दर्शाती है और इसे धारण करने से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। रुद्राक्ष एक ऐसा प्रतीक है जो भगवान शिव की शक्ति और प्रेम को दर्शाता है और इसे धारण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं कितनी तरह के होते हैं रुद्राक्ष? सभी प्रकारों का है अपना महत्व
रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है। यही नहीं इसकी उत्पत्ति शिव जी के आंसुओं से हुई है जिसकी वजह से इसे उनका ही अंश मानकर पूजा जाता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।