image

Aaj Ka Choghadiya 9 September 2025: पितृपक्ष में पितरों के नाम से दान देने का जानें सही समय, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

पितृपक्ष में दान देना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। बस आपको इसके लिए सही समय का ध्यान रखना है, ताकि आपके द्वारा किए गए दान-पुण्य का फल अच्छा मिल सके। इसके लिए पंडित जी से जानते हैं आज का सही चौघड़िया मुहूर्त।
Editorial
Updated:- 2025-09-09, 06:30 IST

पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर कोई कोशिश करता है कि वह दान-पुण्य का काम सबसे ज्यादा करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियां भी कम होती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही समय का खास ध्यान रखें। इसकी जानकारी हमारे साथ पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी जी ने शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि आपको कौन से समय में दान करना चाहिए। इससे आपके पितरों को शांति मिलेगी। साथ ही आपके द्वारा किया गया दान जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाएगा।

2 - 2025-09-08T163515.968

आज का चौघड़िया मुहूर्त 9 सितंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
रोग सुबह 05:54 बजे से 07:27 
उद्वेग सुबह 07:27 बजे से 09:01  
चल सुबह 09:01 बजे से 10:34 
लाभ सुबह 10:34 बजे से 12:07  

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • रोग:  यह चौघड़िया विवाद और रोग का कारक माना जाता है। इस समय कोई भी नया और शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
  • उद्वेग:  यह समय अशुभ है। इस अवधि में महत्वपूर्ण निर्णय या नए कार्य शुरू करने से बचें।
  • चल:  यह चौघड़िया यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  • लाभ:  यह समय व्यापार, धन से जुड़े मामलों और विद्या प्राप्ति के लिए उत्तम है। इस दौरान किए गए कार्य लाभदायी होते हैं।

यह विडियो भी देखें

3 - 2025-09-08T163514.358

9 सितंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत: दोपहर 12:07 बजे से 01:40 तक है।  यह दिन का सबसे शुभ चौघड़िया है। सभी प्रकार के शुभ कार्यों, जैसे विवाह, गृह प्रवेश और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है।
  • काल: दोपहर 01:40 बजे से 03:13 तक रहेगा। इस चौघड़िया में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। हालांकि, इसमें किए गए गुप्त कार्य या कानूनी मामले सफल हो सकते हैं।
  • शुभ: दोपहर 03:13 बजे से 04:47 रहने वाला है। यह मुहूर्त विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए बहुत शुभ है। इस समय किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।
  • रोग: शाम 04:47 बजे से 06:20 तक है।   दिन का अंतिम चौघड़िया अशुभ है। इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 9 सितंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
काल शाम 06:20 बजे से 07:47 
लाभ रात 07:47 बजे से 09:14
उद्वेग  रात 09:14 बजे से 10:40  
शुभ  रात 10:40 बजे से 12:07  

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • काल: रात का पहला चौघड़िया अशुभ है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इस समय न करें।
  • लाभ: यह समय व्यापार और धन लाभ से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा है।
  • उद्वेग:  इस अवधि में तनाव और बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए नए कार्य शुरू करने से बचें।
  • शुभ: यह मुहूर्त मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

1 - 2025-09-08T163512.916

9 सितंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत: मध्यरात्रि 12:07 बजे से 01:34 तक रहेगा।  रात का सबसे शुभ चौघड़िया। आध्यात्मिक कार्यों और ध्यान के लिए सर्वोत्तम समय।
  • चल:  रात 01:34 बजे से 03:01 तक रहने वाला है। यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए यह चौघड़िया शुभ है।
  • रोग:  रात 03:01 बजे से 04:28 तक है।  इस अवधि में कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
  • काल: सुबह 04:28 बजे से 05:54 तक रहने वाला है। सुबह का अंतिम चौघड़िया अशुभ है। इस समय महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;