image

Aaj Ka Choghadiya 11 September 2025: चतुर्थी और पंचमी तिथि के श्राद्ध में ब्राह्मण भोज से पहले जानें सही समय, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध आज के दिन यानी 11 सितंबर को पड़ रहा है। ऐसे में आप पंडित जी से जानें ब्राह्मण भोज का सही समय। इससे आपके द्वारा भोज का फल अच्छा मिलेगा। साथ ही आपके पितृ भी प्रसन्न होंगे। आइए आर्टिकल में जानते हैं आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त।
Editorial
Updated:- 2025-09-11, 06:30 IST

हर काम का सही समय होता है। श्राद्ध में ब्राह्मण भोज करवाते समय भी आपको इसका खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके पितृ प्रसन्न होते हैं। 11 सितंबर को चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध एक साथ पड़ रहा है। ऐसे में कई सारे लोगों के घरों में पंडित जी को भोज करवाया जाएगा, लेकिन आप इसे सही समय पर करवाएंगे तो इसका फल अच्छा मिलेगा। इसके लिए आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी जी द्वारा बताए गए आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें। इससे आपके पितरों को शांति मिलेगी।

3 - 2025-09-10T150120.448

आज का चौघड़िया मुहूर्त 10 सितंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम 

मुहूर्त का समय
शुभ  सुबह 05:55 बजे से 07:28  
रोग सुबह 07:28 बजे से 09:01  
उद्वेग सुबह 09:01 बजे से 10:34  
चल सुबह 10:34 बजे से 12:07

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • शुभ: यह मुहूर्त मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ है। इस समय किए गए कार्य सफल होते हैं।
  • रोग : यह समय विवाद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारक हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
  • उद्वेग: इस मुहूर्त में तनाव और चिंता बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।
  • चल : यह चौघड़िया यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए बहुत अच्छा है।

10 सितंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

यह विडियो भी देखें

  • लाभ: दोपहर 12:07 बजे से 01:40 तक है।  यह समय व्यापार, वित्तीय लेनदेन और विद्या प्राप्ति के लिए उत्तम है।
  • अमृत: दोपहर 01:40 बजे से 03:13 तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ मुहूर्त है। सभी प्रकार के महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है।
  • काल: दोपहर 03:13 बजे से 04:45 तक रहने वाला है। इस चौघड़िया में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: शाम 04:45 बजे से 06:18 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया शुभ है, जो पूजा और धार्मिक कार्यों के लिए अच्छा है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 9 सितंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम 

मुहूर्त का समय
अमृत शाम 06:18 बजे से 07:45  
चल  रात 07:45 बजे से 09:12
रोग रात 09:12 बजे से 10:39
काल  रात 10:39 बजे से 12:06  

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत: रात का पहला चौघड़िया अमृत का है, जो सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम है।
  • चल : यह मुहूर्त यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए शुभ है।
  • रोग: इस अवधि में किसी भी नए या महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से बचें।
  • काल: यह अशुभ मुहूर्त है। धन से संबंधित गुप्त कार्य किए जा सकते हैं।

1 - 2025-09-10T150115.781

10 सितंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: मध्यरात्रि 12:06 बजे से 01:34 तक है।  यह मुहूर्त व्यापार और धन लाभ के लिए बहुत अच्छा है।
  • उद्वेग: रात 01:34 बजे से 03:01 तक रहने वाला है।  इस मुहूर्त में तनाव और चिंता की संभावना होती है। महत्वपूर्ण कार्य टालने चाहिए।
  • शुभ: रात 03:01 बजे से 04:28 तक है। यह मुहूर्त शुभ कार्यों के लिए अच्छा है, खासकर धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए।
  • अमृत:  सुबह 04:28 बजे से 05:55 तक रहेगा।  सूर्योदय से ठीक पहले का यह चौघड़िया बहुत शुभ होता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;