Aaj Ka Choghadiya 1 September 2025: घर में सुख-शांति के लिए करें पूजा, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

 अगर आप भी घर में सुख शांति की पूजा करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप मुहूर्त का ध्यान रखें। सही चौघड़िया मुहूर्त में पूजा करने से फल की प्राप्ति जल्दी होती है। आइए पंडित जी से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
image
image

जब भी घर में किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो इसका निवारण ढ़ूढ़ने के लिए हम अक्सर पूजा करवाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम कोशिश करते हैं कि जल्दी से जल्दी अपने जीवन की परेशानियों को कम कर सके। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही मुहूर्त में पूजा-पाठ करें। ऐसे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी जी के बताए गए दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें। इससे आपकी पूजा भी अच्छे से हो जाएगी। साथ ही, आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

2 - 2025-08-29T152909.761

आज का चौघड़िया मुहूर्त 1 सितंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
अमृत सुबह 05:52 बजे से 07:26 तक
काल सुबह 07:26 बजे से 09:01 तक
शुभ सुबह 09:01 बजे से 10:36 तक
रोग सुबह 10:36 बजे से 12:10 तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत: यह दिन का सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दौरान आप सभी प्रकार के शुभ कार्य, जैसे नया व्यापार शुरू करना, महत्वपूर्ण मीटिंग करना या कोई यात्रा पर जाना, कर सकते हैं।
  • काल: यह चौघड़िया अशुभ माना जाता है। इस समय में किसी भी महत्वपूर्ण या मांगलिक कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: यह चौघड़िया धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और मांगलिक अनुष्ठानों के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • रोग: यह एक अशुभ चौघड़िया है। इस समय में किसी भी तरह के कार्य की शुरुआत करने से बचें, क्योंकि इसमें सफलता की संभावना कम होती है।
Expert (16)

1 सितंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • उद्वेग: दोपहर 12:10 बजे से 01:45 तक रहेगा। यह समय तनाव और परेशानी ला सकता है, इसलिए इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
  • चल: दोपहर 01:45 बजे से 03:19 तक रहने वाला है। यह चौघड़िया गतिशील कार्यों, जैसे यात्रा शुरू करने, वाहन खरीदने या व्यापार से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
  • लाभ: दोपहर 03:19 बजे से 04:54 तक है। यह चौघड़िया व्यापार, लेन-देन और आर्थिक कार्यों के लिए सर्वोत्तम होता है। इस दौरान किए गए कार्य में धन लाभ की संभावना अधिक होती है।
  • अमृत: शाम 04:54 बजे से 06:28 तक है। दिन का यह अंतिम चौघड़िया सभी शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 1 सितंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चल शाम 06:28 बजे से 07:53
रोग रात 07:53 बजे से 09:19
काल रात 09:19 बजे से 10:44
लाभ रात 10:44 बजे से 12:10



मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चल: रात की यात्रा शुरू करने के लिए यह समय अच्छा होता है।
  • रोग: इस अशुभ चौघड़िया में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू न करें।
  • काल: इस चौघड़िया को अशुभ माना जाता है और इससे बचना चाहिए।
  • लाभ: यह समय धन संबंधी कार्यों और लाभ के लिए अनुकूल है।
1 - 2025-08-29T152908.563

1 सितंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • उद्वेग: दोपहर 12:10 बजे से 01:36 तक है। यह चौघड़िया नकारात्मकता ला सकता है, इसलिए इस समय कोई भी कार्य न करें।
  • शुभ: दोपहर 01:36 बजे से 03:01 तक है। धार्मिक अनुष्ठानों और मांगलिक कार्यों के लिए यह चौघड़िया शुभ है।
  • अमृत: दोपहर 03:01 बजे से 04:27 तक रहने वाला है। रात के सबसे शुभ मुहूर्त में से एक, जो सभी कार्यों के लिए उत्तम है।
  • चल: शाम 04:27 बजे से 05:52 तक है। यह चौघड़िया भी यात्रा आदि के लिए शुभ माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP