Aquarius Horoscope Today, 24 August 2025: कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मबल को बढ़ाने वाला होगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 बजे तक और उसके बाद द्वितीया होगी। शिव योग दोपहर 12:30 बजे तक और फिर सिद्ध योग बनेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मन के बोझ को हल्का करने का है। कोई पुराना मुद्दा आज किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा किया जा सकता है। यह बातचीत राहत और मानसिक शांति देगी। आज आत्म-संवाद होगा, जिससे निर्णय लेना आसान होगा। अगर कोई डर या झिझक थी, तो वह कम हो जाएगी।
आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)
कुंभ राशि की महिलायें आज ऋण संबंधी मामलों पर ध्यान देंगी। नया कर्ज़ लेने का विचार बनेगा, जो किसी व्यवसायिक काम या घरेलू ज़रूरत के लिए होगा। बैंक से चर्चा सफल हो सकती है और वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी। दूसरी ओर, कुछ लोग पहले से चल रहे कर्ज़ को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगी। ऋण प्रबंधन पर ध्यान देने से आपकी आर्थिक स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
रिश्तों के मामले में कुंभ राशि की महिलाओं को आज दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। अगर किसी रिश्ते में संकोच या अनकही बातें हैं, तो आज का दिन उन्हें सुलझाने के लिए उपयुक्त है। पार्टनर या किसी करीबी दोस्त से खुलकर बात करने पर भरोसे और अपनापन महसूस होगा। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी से कोई जरूरी बातचीत करनी पड़ सकती है, जो संबंध को और गहरा करेगी। परिवार के किसी सदस्य से पुराना गिला भी आज खत्म हो सकता है।
आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)
करियर की बात करें तो कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मविश्लेषण और शांत काम का रहेगा। अगर आप किसी दुविधा में थीं, तो आज किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके स्थिति को साफ कर पाएंगी। ऑफिस में कम बोलने और ज़्यादा सुनने की नीति अपनाना फायदेमंद रहेगा। किसी पुरानी गलती को सुधारने या अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय है। जो महिलाएं पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, उनके लिए आज का दिन गहराई से पढ़ाई करने का है।
आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)
कुंभ राशि की महिलाएँ आज ब्लड प्रेशर और नसों की समस्या महसूस कर सकती हैं। ज्यादा तनाव से सिर भारी हो सकता है। भोजन में मौसमी फल, ओट्स और दही शामिल करें। ज़्यादा नमकीन और डीप फ्राई चीज़ों से बचें। योग में शवासन और अनुलोम-विलोम फायदेमंद रहेंगे। शांत रहना आज सेहत के लिए सबसे ज़रूरी होगा।
आज कुंभ राशि के उपाय (Aquarius Remedies Today)
आज कुंभ राशि की महिलाएँ एक नीली चीज़ जैसे स्कार्फ या कड़ा पहनें, यह शुभ रहेगा और मन को स्थिरता देगा। सुबह जल्दी उठकर सूर्य को नमस्कार करें। आज का शुभ रंग नीला और शुभ अंक 3 रहेगा।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों