कोल्हापुर की 8 बेहतरीन और अद्भुत जगहें


Sahitya Maurya
31-03-2023, 15:44 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप भी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको यहां मौजूद 8 बेहतरीन और अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गगनबावड़ा

    कोल्हापुर से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गगनबावाड़ा एक पहाड़ी शहर है जो खूबसूरती के मामले में बेहतरीन माना जाता है। यह स्थान गगनगढ़ फोर्ट, करुल घाट और भुईबावडा घाट के लिए काफी फेमस है।

दाजीपुर वन्यजीव अभयारण्य

    कोल्हापुर में घूमने के लिए दाजीपुर वन्यजीव अभयारण्य वन्यजीव एक बेस्ट स्थान है। खसकर प्रकृति प्रेमियों के लिए इसे जन्नत माना जाता है। तेंदुए, बाघ, सुस्त भालू, हिरण जैसे जानवर को देख सकते हैं।

पन्हाला किला

    कोल्हापुर से लगभग 20 किमी की दुरी पर स्थित कोल्हापुर फोर्ट को भारत के सबसे बड़े फोर्ट में से एक माना जाता है। यहां भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

कोपेश्वर मंदिर

    कोल्हापुर में मौजूद किसी फेमस और पवित्र मंदिर की बात होती है तो सबसे पहले कोपेश्वर मंदिर का नाम जरूर लिया जाता है। यह उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए काफी फेमस माना जाता है।

रंकाला झील

    रंकाला झील सिर्फ कोल्हापुर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत भर के लोगों के लिए एक बहुत ही प्रसिद्ध और आकर्षण माना जाता है। यह झील एक मानव निर्मित झील है जिसका निर्माण कोल्हापुर के तत्कालीन राजा श्री छत्रपति शाहू महाराज ने करवाया था।

भवानी मंडप

    भवानी मंडप को कोल्हापुर का महत्वपूर्ण विरासत स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण ब्लैक स्टोन से किया है, इसलिए सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

सिद्धगिरी संग्रहालय

    सिद्धगिरी संग्रहालय मोम और सीमेंट की मूर्तियों के लिए पूरे देश में फेमस है। पूरा संग्रहालय 7 एकड़ में फैला हुआ है और इसका कोना-कोना हरियाली से संपन्न रहता है।

रामतीर्थ झरना

    हिरण्यकेशी नदी के तट पर मौजूद रामतीर्थ झरना एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक स्थान माना जाता है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।

    अगर आप भी भारत के मौजूद खूबसूरत और अद्भुत जगहों के बारे में पढ़ना और घूमना चाहते हैं तो फिर जुड़े रहे herzindagi.com के साथ।