रोइंग में घूमने की 8 बेहतरीन जगहें


Sahitya Maurya
22-03-2023, 15:51 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप भी अरुणाचल प्रदेश में किसी अद्भुत और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रोइंग में घूमने पहुंच सकते हैं।

महो वन्यजीव अभयारण्य

    महो वन्यजीव अभयारण्य रोइंग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है। हसीन वादियों में घूमने के साथ-साथ आप जंगली जानवरों को भी करीब से देख सकते हैं।

मयूदिया

    मुख्य शहर से लगभग 56 किमी की दूरी पर मौजूद मयूदिया हिमालय की हरी-भरी हरियाली और लुभावने दृश्यों के बीच स्थित एक पहाड़ी जगह है। बर्फ़बारी में इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

नेहरू वन उद्यान

    देवपानी नदी के तट पर स्थित नेहरू वन उद्यान रोइंग की एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। यहां शांति प्रिय समय बिता सकते हैं।

हुनलि

    अरुणाचल प्रदेश के रोइंग में मौजूद हुनलि सुरम्य घाटी में बसा जो शानदार दृश्यों के लिए फेमस है। समुद्र से लगभग 5 हज़ार से भी फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह स्थान एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी फेमस है।

महो झील

    रोइंग में मौजूद महो झील भी एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक जगह है। झील के आसपास मौजूद घने-जंगल प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है।

भाष्मकनगर किला

    भाष्मकनगर किला रोइंग के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण और सबसे पुराने पुरातात्विक स्थलों में से एक है। यह सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है।

सैली झील

    सैली झील रोइंग की एक अद्भुत और खूबसूरत झील है। यहां दूर-दूर लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

    अगर आप भी इसी तरह की स्टोरी पढ़ना चाहते हैं जुड़े रहे Herzindagi.com के साथ और इस स्टोरी को ज़रूर शेयर करें।