होम डेकोर के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-एनसीआर के ये बाजार


Jyoti Shah
16-06-2023, 13:18 IST
www.herzindagi.com

    अगर आपने अभी-अभी नया घर खरीदा है या अपने घर के सजावट के लिए बजट में सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है की कहां से शॉपिंग की जाए? इसलिए आज हम बताने जा रहें हैं दिल्ली-एनसीआर के बजट फ्रेंडली होम डेकोर बाजारों के बार में-

बंजारा मार्केट

    होम डेकोर के मामले में यह दिल्ली एनसीआर का सबसे फेसम बाजार है। यहां आपको हैंडीक्राफ्ट सामान, रसोई के सामान, फूलदान, टोकरियां और शीशे अच्छे दाम पर मिल जाएंगे।

टिप टॉप मार्केट

    यह बाजार करोल बाग में स्थित है। इस जगह को भी आप होम डेकोर के सामान के लिए एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको बेहद सुंदर घर के सजावट के लिए सामान मिल जाएंगे।

पंचकुइयां रोड

    दिल्ली में स्थित ये बाजार काफी लोकप्रिय है। यहां छोटी और तंग दुकाने हैं, जहां आपको अच्छी क्वालिटी की चीजें सही दाम पर मिल जाएंगी। इस मार्केट से आप फर्नीचर का सामान भी खरीद सकते हैं।

सेंट्रल मार्केट

    लाजपत नगर में मौजूद सेंट्रल मार्केट में साड़ी, ब्लाउज और जूते के अलावा होम डेकोर का सामान भी मिलता है। यहां आपको पर्दे, लैंप, सजावट की चीजें और यूनिक घड़ियां उचित दाम पर मिल जाएंगे।

सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट

    यह बाजार गुड़गांव में स्थित है, जो सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास है। यह फर्नीचर और सजावट के सामान के लिए बहुत लोकप्रिय है। ऐसे में आप होम डेकोर का सामान लेने इस मार्केट में जा सकते हैं।

सदर बाजार

    दिल्ली में यह बाजार बहुत ही ज्यादा मशहूर है। यहां आपको हर जरूरत का सामान मिल जाएगा। सस्ती घरेलू सजावट की वस्तुओं के लिए यह मार्किट बेस्ट है।

कीर्ति नगर बाजार

    यह मार्किट भी होम डेकोर के सामान के लिए बहुत फेमस है। घर की सजावट का फैशनेबल और यूनिक सामान लेने आप यहां जा सकते हैं। यहां आपको दीवार सजाने के लिए भी कई वस्तुएं मिल जाएंगी।

    अगर आप दिल्ली में या आसपास कहीं रहते हैं, तो होम डेकोर का सामान खरीदने इन जगहों पर जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com