महिलाओं की याद में बने हैं ये 7 ऐतिहासिक स्मारक, आप भी जानें


Smriti Kiran
07-02-2025, 15:38 IST
www.herzindagi.com

    ज्यादातर ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण शासकों ने दुश्मनों के आक्रमण से बचने के लिए, अपने ऐशो-आराम के लिए या फिर किसी जगह पर फतेह हासिल करने के चिन्ह के तौर पर बनवाए हैं। भारत में ऐसे कई ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं, जो उन शासकों के गौरवशाली इतिहास को बताता है। आइए आज हम महिलाओं की याद में स्मारकों के बारे में जानेंगे-

ताजमहल

    दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था, जिसकी खूबसूरती की चर्चा देश ही नहीं पूरे विश्व में होती है।

मस्तानी का समाधि स्थल

    महाराष्ट्र के पबल में मस्तानी का समाधि स्थल है, जिसे मस्तानी मजार भी कहा जाता है। ये मराठा पेशवा बाजीराव की प्रेमिका थीं और बाद में पत्नी भी बन गईं थीं।

रजिया सुल्तान का मकबरा

    दिल्ली की सबसे शक्तिशाली और पहली महिला शासक रजिया सुल्तान का मकबरा हरियाणा के कैथल जिले में मौजूद है, जिसे इनकी याद में बनाया गया था।

बीबी का मकबरा

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बीबी का मकबरा मौजूद है, जिसे महाराष्ट्र का ताजमहल भी कह जाता है। शाहजहां के पोते आजम शाह ने ताजमहल से प्रेरित होकर अपनी बेगम दिलरास बानो बेगम की याद में यह मकबरा बनवाया था।

रानी लक्ष्मी समाधि स्थल

    रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल ग्वालियर के फूलबाग में स्थित है। इस समाधि का निर्माण महान महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की याद कराया गया था।

जोधा बाई मकबरा

    जोधा बाई मुगल सम्राट अकबर की प्रिय पत्नी थी, जिनकी याद में आगरा में जोधा बाई समाधि बनाई गई। इसे जोधा बाई की छतरी भी कहा जाता है।

पद्मावती समाधि स्थल

    पद्मावती समाधि स्थल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मौजूद है। जिस अग्निकुंड में उन्होंने समाधि ली थीं, वो आज भी मौजूद है।

    आप भी इन महिलाओं की याद में बनवाई जगहों को देखने जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com