मंत्र जाप के बाद क्यों छिड़कते हैं पानी? जानें कारण
Preeti Sharma
25-09-2024, 10:00 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में मंत्रोच्चारण की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इससे व्यक्ति को मानसिक रूप से शांति मिलती है और वह भगवान से जुड़ा हुआ महसूस करता है। आपने देखा होगा कि मंत्र जाप के बाद अक्सर लोग पानी का छिड़काव करते हैं। आइए, जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से इसके पीछे क्या कारण है।
मंत्र उच्चारण करने के लाभ
हिंदू धर्म में मंत्र उच्चारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
देवताओं को मिलता है बल
माना जाता है कि मंत्र जाप के बाद पानी छिड़कने से देवताओं को बल मिलता है। इस तरह मंत्र जाप देवताओं तक पहुंच जाता है।
मिलता है पुण्य
कहते हैं कि मंत्र जाप के दौरान पानी छिड़कने से मनोकामना पूरी नहीं होती है। लेकिन यह आपके पुण्य कर्मों में गिना जाता है।
भगवान का आर्शीवाद
मंत्र जाप करना बहुत ही शुभ और मन को शांति देने वाला होता है। ऐसा करने से भगवान का आर्शीवाद मिलता है।
मंत्र जाप करने से पहले करें ये काम
शास्त्रों के अनुसार मंत्र का जाप करते समय पानी को नहीं छुआ जाता है। इसलिए आप पहले ही अपने पास एक लोटे में जल और चम्मच रख लें।
कैसे छिड़के पानी
मंत्र जाप करने के बाद चम्मच से एक तरफ पानी उठाकर आसन के नीचे डाल दें। अब आसन को बिछा दें। अब सिर से जमीन को छुए और भगवान को प्रणाम करें।
मंत्र जाप के बाद क्या करें
मंत्र जाप करने के बाद अब आसन के नीचे जल छिड़कें। इसके बाद आसन को अपनी जगह पर पुनः रख दें। ध्यान रखें कि आसन पर पैर न लगे।
मंत्र जाप के बाद पानी छिड़कना शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।