हम सभी के घरों में वाश बेसिन जरूर होता है। इसका इस्तेमाल दिन भर में कई दफा किया जाता है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि वाश बेसिन में छेद क्यों होता है? आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वाश बेसिन में छेद क्यों होता है?
वाश बेसिन
घर के बाथरूम और किचन में वाश बेसिन जरूर होता है। बर्तन धोने से लेकर, ब्रश करने, हाथ धोने और मुंह धोने के लिए हम वाश बेसिन का इस्तेमाल करते हैं।
सिंक में छोटा होल क्यो होता है?
आप सबने देखा होगा की वाश बेसिन में नीचे या ऊपर की ओर एक छोटा सा होल (छेद) जरूर होता है। एक बड़े ड्रेन होल के अलावा एक छोटा छेद भी होता है।
वाश बेसिन में एक्स्ट्रा होल क्यों?
क्या आपके दिमाग में कभी यह बात आया कि ऐसा क्यों होता है? यह छोटा छेद वाश बेसिन में क्यों होता है? आइए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है?
बेसिन के डिजाइन में अंतर
बाथरूम सिंक और किचन सिंक के डिजाइन में थोड़ा सा अंतर होता है। यह अंतर एक छोटे से छेद का होता है।
बेसिन में 2 होल क्यों?
आज के समय कई सारी कंपनियां ऐसे वाश बेसिन बना रही हैं, जिसमें छोटा छेद होता ही नहीं है। बता दें कि ज्यादातर सिंक में 2 छेद होते ही हैं।
बेसिन से ओवर फ्लो कैसे कम होता है?
आपको बता दें कि इस छोटे से छेद का काम वाश बेसिन से एक्स्ट्रा पानी बाहर निकालने का होता है। कई बार सिंक में गंदा पानी ओवर फ्लो हो जाता है ऐसे में उस पानी को बाहर निकालने के लिए इस छोटे से छेद को बनाया जाता है।
क्या बेसिन से हवा पास होती है?
एक्स्ट्रा पानी निकालने के अलावा छोटा छेद हवा पास करने के लिए भी होता है। कई बार हवा पास न होने की वजह से सिंक में पानी जमा होने लगता है। ऐसे में यह छोटा छेद हवा पास करने में मदद करता है।
वाश बेसिन में छोटा छेद बड़े काम का होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।