किन्नरों के दांत से चबाए सिक्के क्या सोचकर लेते हैं लोग?


Megha Jain
21-11-2023, 12:30 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में किन्नरों की दुआ लेना जितना शुभ माना जाता है। उतना ही उनके हाथ से मिला 1 रुपए का सिक्का भी किस्मत चमका सकता है, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किन्नरों द्वारा मुंह से चबाया हुआ सिक्का भी लिया जाता है। जी हां, आइए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं कि किन्नरों के दांत से चबाया हुआ सिक्का क्या सोचकर लेते हैं लोग -

क्यों लेते हैं चबाया हुआ सिक्का

    ऐसा माना जाता है कि किन्नरों के दांत से चबाया हुआ सिक्का घर के मंदिर में रखा जाता है। इससे किन्नरों की दुआ लगती है और तरक्की मिलती है।

किस्मत का प्रतीक

    ऐसा कहा जाता है कि किन्नरों से मिला एक रुपए का सिक्का अच्छी किस्मत का प्रतीक माना जाता है, लेकिन वो भी जब वह सही से दिया जाए।

तनाव होता है कम

    1 रुपए के सिक्के को सही तरीके से देने से मानसिक तनाव कम हो जाता है। वहीं गलत तरीके से देने से नेगेटिविटी बढ़ जाती है।

नकारात्मकता दूर करने की दुआ

    अगर आप नेगेटिविटी दूर रखना चाहते हैं, तो गहनों की छाप उस सिक्के में छोड़ी जाती है। सिक्का गहनों से छूकर देने से नेगेटिविटी दूर करने की दुआ दी जाती है।

मुश्किलें होंगी दूर

    लोगों का ये मानना है कि किन्नरों द्वारा दिया गया 1 रुपए का सिक्का उनकी सारी मुश्किलें दूर कर देगा। किन्नरों को सिर्फ दुआ देने वाला समझा जाता है।

तिजोरी में रखें सिक्का

    किन्नरों से मिले 1 रुपए के सिक्के को पर्स या तिजोरी में किसी लाल कपड़े में लपेट कर रखें। इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।

किन्नरों का दिखना शुभ

    किन्नरों को लेकर यह मान्यता है कि अगर वे सुबह-सुबह दिखाई दें, तो आपका दिन बेहतर गुजरने की संभावना रहती है। इन्हें देखने से ही शुभता आती है।

    आप भी जानें कि आखिर लोग किन्नरों द्वारा चबाया हुआ 1 रुपए का सिक्का क्यों लेते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com