भारत में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में होली के पहले होलिका दहन किया जाता है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि होलिका दहन किसे नही देखना चाहिए। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी (मो. 7398536443) ने जानकारी शेयर की है।
होलिका दहन कब है?
भारत समेत दुनियाभर में होली ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का उत्सव माना जाता है। इस बार 13 मार्च 2025 को होलिका की पूजा करने के बाद होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन कौन देख सकता है?
होलिका दहन को देखने के लिए बच्चे-बड़े, बड़े और महिलाएं शामिल होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह देखने की मनाही होती है। ऐसे में जिन लड़कियों की नई-नई शादी हुई होती है, उन्हें होलिका दहन देखने की मनाही होती है।
होलिका दहन कौन नही देख सकता है?
धार्मिक दृष्टि की मानें, तो ऐसी लड़कियां, जिनकी हाल-फिलहाल में शादी हुई होती है, उन्हें ससुराल की पहली होली या होलिका दहन नही देखने की सलाह दी जाती है।
नई दुल्हन ससुराल में होली क्यों नही देखती?
पहली होली और होलिका दहन न देखने की वजह से ही शादी के बाद पहली होली लड़कियां अपने मायके में मनाती हैं। इसी वजह से उन्हें होली के पहले ही ससुराल से मायके के लिए विदा कर दिया जाता है।
होलिका दहन किस चीज का प्रतीक है?
पौराणिक कथाओं की मानें, तो होलिका दहन के दिन ही होलिका आग में जलकर राख हो गईं थी। इस होलिका दहन के आग को जलते हुए शरीर का प्रतीक ही माना जाता है।
नई दुल्हन के होलिका दहन देखने से क्या होता है?
नई-नवेली दुल्हन को ससुराल में पहला होलिका दहन या होली देखने से आने वाले जीवन में समस्या आ सकती है। इस वजह से लोग नई-दुल्हन को पहली होली देखने से मना किया जाता है।
नये घर में शिफ्ट होने के बाद होलिका दहन क्यों नही देखते हैं?
अगर आप होली के पहले किसी नये घर में शिफ्ट हो रहे हैं, तो भी आपको होलिका दहन देखने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि नये घर में शिफ्ट होने के बाद अगर आप होलिका दहन देखते हैं, तो आपके आने वाले जीवन में समस्या आ सकती है।
नई-नवेली दुल्हन को शादी के बाद पहला होलिका दहन नही देखना चाहिए। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।