चांदी का कड़ा पहनना केवल एक आभूषण नहीं है, बल्कि यह आयुर्वेद, ज्योतिष कई लाभकारी गुणों से जुड़ा माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि हाथ में चांदी का कड़ा पहनने के क्या लाभ हो सकते हैं।
चांदी का कड़ा हाथ में पहनने से क्या लाभ होता है?
चांदी को शीतल धातु माना जाता है। यह शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद कर सकती है, जिससे मानसिक तनाव, गुस्सा और बेचैनी कम हो सकती है।
पित्त दोष
चांदी शरीर की गर्मी को संतुलित करती है और पित्त दोष को नियंत्रित करती है। इससे त्वचा की जलन, एलर्जी और सिरदर्द जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।
नकारात्मकता होती है दूर
चांदी चंद्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो मन, भावनाओं और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है। इसे पहनने से मन शांत रहता है और नकारात्मकता दूर होती है।
बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा
चांदी को बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने वाला माना जाता है। चांदी का कड़ा धारण कर सकते हैं।
जीवन में सफलता
आपको बता दें कि चांदी का कड़ा पहनने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिलती है और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करती है।
मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न
ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि चांदी का कड़ा पहनने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी नहीं होती है।
सुख-शांति और ऐश्वर्य का प्रतीक
माना जाता है कि चांदी का कड़ा पहनना या घर में चांदी रखना धन, सुख-शांति और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है।
चांदी का कड़ा पहनना या घर में चांदी रखना धन, सुख-शांति और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com