गणेश जी की कौन सी मूर्ति घर के लिए भाग्यशाली होती है?


Pragati Pandey
08-01-2025, 13:38 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में लगभग 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। प्रथम पूज्य गणेश जी ही होते हैं। सभी के घरों में गणेश जी की मूर्ति जरूर होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर में गणेश जी की कैसी मूर्ति रखनी चाहिए? इस बारे में हमें सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने जानकारी शेयर की है।

गणेश जी की पूजा कैसे करें?

    ज्योतिष शास्त्र की माने तो घर में मरगज गणेश जी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इस प्रतिमा को दिव्य साऱ का प्रतीक माना जाता है।

मरगज गणेश जी

    मिट्टी, कीचड़ और अन्य कई प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर बनाए गए भगवान गणेश की मूर्ति को मरगज गणेश मूर्ति कहते हैं। शास्त्रों में इसका विशेष महत्व बताया गया है।

क्या मरगज गणेश जी की मूर्ति घर में रखना चाहिए? 

    सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी बताते हैं कि जिस भी घर में मरगज गणेश की मूर्ति स्थापित करके श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करने से भगवान की विशेष कृपा मिलती है। यह घर के लिए बहुत भाग्यशाली माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह

    मरगज गणेश की मूर्ति घर में होना शुभ होता है। यह घर के सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है।

धन-संपदा कैसे बढ़ाए?

    अगर आपके घर में धन-संपदा की कमी है, तो आप अपने घर में मरगज गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में इन समस्याओं का अंत होता है और धन-संपदा का लाभ होता है।

व्यावसायिक बाधा कैसे दूर करें?

    मरगज गणेश की मूर्ति काफी शुभ होती है। अगर आपके घर या व्यवसाय में कोई बाधा आ रही है, तो आप मरगज गणेश की स्थापना हो सकती है। यह घर के साथ-साथ व्यवसाय के लिए भी काफी भाग्यशाली होता है।

बुद्धि के देवता कौन हैं?

    गणेश जी बुद्धि के देवता है। ऐसे में पढ़ने वाले बच्चों को रोजाना मरगज गणेश की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी बौद्धिक विकास  बढ़ाने में मदद मिलती है।

    मरगज गणेश जी की मूर्ति घर में रखना शुभ होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए  herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com