नोरा फतेही के हिट गानों पर लगाएं ठुमके


Megha Jain
21-12-2022, 12:39 IST
www.herzindagi.com

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग इस्पिरेशन नोरा फतेही फैशन, फिटनेस और एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी बेहद मशहूर हैं। उनके डांस का हर कोई दीवाना है। उनका हर गाना महफिल में जान डाल देता है। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे ही हिट और यादगार गानों के बारे में बताएंगे जिन पर थिरकने को हर कोई मजबूर हो जाता है -

दिलबर - सत्यमेव जयते

    नोरा ने सुष्मिता सेन के दिलबर दिलबर गाने के बने रीमेक सॉन्ग पर डांस किया था। एक्ट्रेस के इस गाने पर किए गए डांस को करोड़ों लोगों ने पसंद किया था।

कमरिया - स्त्री

    एक्ट्रेस ने स्त्री फिल्म में इस गाने पर डांस करके लाखों लाखों का दिल जीत लिया था। ये फिल्म का सबसे सुपरहिट गाना साबित हुआ था।

ओ साकी साकी - बाटला हाउस

    ये पुरानी फिल्म मुसाफिर के साकी साकी गाने का रीमेक है। फिल्म बाटला हाउस के इस गाने को नोरा ने अपने हॉट और सिड्यूसिंग अंदाज से एक अलग लेवल दिया।

एक तो कम जिंदगानी - मरजावां

    ये गाना पुरानी फिल्म जानबाज के एक गाने का रीमेक है। फिल्म मरजावां में इस गाने के रीमेक में नोरा के किए डांस ने यूट्यूब के सारे रिकॉर्ड्स ही तोड़ दिए।

बेबी मरवाके मानेगी

    इस गाने में नोरा फतेही के साथ रैपर रफ्तार ने भी डांस किया है। ये गाना रफ्तार के पॉपुलर ट्रैक्स में से एक है जिस पर नोरा ने डांस करके उसे सुपरहिट बना दिया।

गर्मी - स्ट्रीट डांसर 3d

    इस गाने में नोरा के साथ वरुण धवन लीड में थे। लेकिन, नोरा के इस गाने पर किए गए डांस ने सबके दिलों में आग लगा दी थी।

मनिके - थैंक गॉड

    ये गाना फिल्म थैंक गॉड का है। इस गाने में नोरा और सिद्धार्थ ने डांस किया है। ये गाना श्रीलंका की भाषा में गाए हुए गाने मनिके मांगे हिते का रीमेक है।

    बॉलीवुड से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।