हिंदू धर्म में कलावा बांधने का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ, मांगलिक एवं शुभ कार्यों को करते समय कलावा बांधने का प्रावधान है। इसे बांधते हुए मंत्र जाप करना बहुत ही शुभ माना गया है। आइए जानें-
किस मंत्र का करें जाप
कलावा बांधते समय ॐयेन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः, तेन त्वां मनुबध्नामि, रक्षंमाचल माचल’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसे शुभ माना गया है।
किस हाथ में बाधें
कलावा पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में जबकि शादीशुदा महिलाएं को बाएं हाथ में बांधा जाता है।
मुट्ठी बंधी होनी चाहिए
जिस हाथ में कलावा बांधा जा रहा है उसकी मुट्ठी बंधी होनी चाहिए और दूसरा हाथ अपने सिर पर रखना चाहिए।
कितनी बार लपेटें
कलावे को हमेशा 3 या 5 राउंड घुमाकर ही हाथ में बांधना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है।
किस दिन पहनें
शास्त्रों के अनुसार पुराना कलावा को मंगलवार या शनिवार के दिन उतार सकते हैं। साथ ही इसी दिन नया कलावा धारण भी करना चाहिए।
पुराने कलावे का क्या करें
पुराने कलावा को उतार कर जल में प्रवाहित करें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रखें। कलावे को उतारकर इधर-उधर ना फेंके।
अन्य मंत्र
इसके अलावा आप इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
आप भी कलावा बांधते हुए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com