महाकुंभ अब अपने समापन की ओर बढ़ चुका है। 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा का विशेष स्नान है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से क्या होता है। इस बारे में ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र (श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान बड़ागांव (डीह ) वाराणसी मो. 7398536443) ने जानकारी दे रहे हैं।
माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन विशेष रूप से आत्मा और मन की शुद्धि के लिए लोग गंगा स्नान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी के पवित्र नदियों में स्नान करने आते हैं।
गंगा सन्ना से ग्रहों की दशा में सुधार
अगर आपके कुंडली में ग्रहों की दशा खराब है, तो आप माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों की दशा सही होने लगती है।
गंगा स्नान से मानसिक शांति
अगर आप बार-बार मानसिक तनाव के शिकार हो, जाते हैं, तो आप माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करें। गंगा स्नान करने के बाद कुछ समय ईश्वर के नाम का जप भी करें। ऐसा करने से आपका मानसिक तनाव कम हो सकता है।
गंगा स्नान से नकारात्मकता का अंत
अगर आप शिव भक्त हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करें। इसके बाद भगवान शंकर के दर्शन कर उनके मंत्रों का जाप भी करें। ऐसा करने से आपके अंदर की नकारात्मकता खत्म होने लगेगी।
माघ पूर्णिमा स्नान से कष्टों का अंत
गंगा स्नान करना फलदायी होता है। ऐसे में अगर आप माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करते हैं, तो आपके समस्त दुखों और कष्टों का निवारण हो सकता है।
माघ पूर्णिमा के दिन दान का महत्व
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के बाद जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।
गंगा स्नान के फायदे
माघ पूर्णिमा का स्नान बहुत ही फलदायी होता है। ऐसे में अगर आपके मन में कोई इच्छा हो, तो उसका संकल्प करके गंगा स्नान करें। ऐसा करने से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना शुभ होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।