सौभाग्य के लिए बदलें किचन का वास्तु


Bhagya Shri Singh
12-05-2022, 12:06 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन घर का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

क्यों है अहम?

    रसोई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये फैमिली मेंबर्स के खानपान और सेहत से जुड़ी होती है।

रसोई घर का वास्तु

    रसोई घर का वास्तु सही कर आप सेहतमंद जीवन के साथ सौभाग्य भी पा सकती हैं।

लाल रंग

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन की दीवारों का रंग लाल या ऑरेंज होना चाहिए।

लाल रंग ही क्यों?

    रसोई घर में लाल या नारंगी रंग की दीवारें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती हैं।

सिंक बनवाएं

    यहां किचन में सिंक ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए।

ईशान कोण

    किचन में ईशान कोण में ही वाटर प्यूरीफायर भी लगवाएं।

लीकेज ना हो

    वास्तु के अनुसार, किचन में लीकेज दरिद्रता का संकेत है, लीकेज तुरंत ठीक करवाना चाहिए।

किचन का एंट्रेंस

    वास्तु के अनुसार किचन में घुसने का दरवाजा पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए, लेकिन ये कोई कोना ना हो।

चूल्हे की दिशा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दक्षिण-पूर्व दिशा में चूल्हा रखना चाहिए।

ऐसे पकाएं खाना

    वास्तु के अनुसार, खाना पकाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की तरह होना चाहिए।

दो खिड़कियां बनवाएं

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में 2 खिड़कियां बनवानी चाहिए ताकि इससे नकारात्मकता बाहर जा सके।

इस दिशा में बनवाएं खिड़की

    रसोई घर में पूर्व दिशा में खिड़की या एग्जॉस्ट फैन लगवाना चाहिए।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें