धन लाभ की इच्छा होगी पूरी, वर्क प्लेस पर रखें ये चीजें


Pragati Pandey
03-02-2025, 13:50 IST
www.herzindagi.com

    ज्यादा धन कमाना किसे नही पसंद होता है। धन लाभ के लिए लोग कई सारे उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको धन लाभ की इच्छा है, तो आप अपने वर्क प्लेस पर क्या रख सकते हैं? इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया ने जानकारी शेयर की है।

ऑफिस डेस्क के सेट करने के लाभ

    अगर आपको धन लाभ की इच्छा है, तो आपको अपने ऑफिस डेस्क को सही से सेट करना चाहिए। डेस्क पर कुछ ऐसी चीजों को रखना चाहिए, जिससे सकारात्मकता बनी रहे।

पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति कहां रखें?

    अगर आप  अपने काम में सफलता और समृद्धि चाहते हैं, तो आपको अपने वर्क प्लेस पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या फोटो जरूर रखनी चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे आपको सफलता मिलती है।

दौड़ते घोड़े की मूर्ति से धन लाभ

    अगर आपको धन लाभ की इच्छा है, तो आप अपने वर्क प्लेस के डेस्क पर दौड़ते हुए घोड़ों की फोटो जरूर रखें। घोड़े वीरता और कड़ी मेहनत के प्रतीक होते हैं। ऐसे में आपके अंदर सकारात्मकता बनी रहती है।

पानी का स्रोत रखने से क्या होता है?

    आप अपने काम करने की जगह पर पानी का स्रोत जरूर रखें। ऐसा करना शुभ होता है। अगर आप व्यापारी हैं, तो अपने दुकान के बाहर ऐसा व्यवस्था जरूर करें। यह आपके धन लाभ की इच्छा को पूरी करने में मदद करता है।

ड्रीम कैचर के फायदे

    अपने वर्क प्लेस पर आप ड्रीम कैचर को भी लगा सकती हैं। यह आपके सपनों को पूरा करने के लिए आपको प्रेरणा देगा। इसके साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा बनाएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है।

तांबे के सूर्य से लाभ

    अगर आपको धन लाभ की इच्छा है, तो आप अपने वर्क प्लेस पर तांबे के सूर्य की फोटो लगा सकती हैं। सूर्य देवता सकारात्मकता और नई ऊर्जा के स्रोत होते हैं। ऐसे में इनकी फोटो लगाने से आपके धन की इच्छा पूरी हो सकती है।

चांदी के कछुए का काम

    आप अपने काम करने की जगह पर चांदी के कछुए को भी रख सकते हैं। कछुआ को माता लक्ष्मी से जुड़े हुआ माना जाता है। ऐसे में इसे वर्क प्लेस पर रखने से आपको धन लाभ हो सकता है।

    धन लाभ की इच्छा को पूरा करने के लिए आप यह उपाय अपना सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com