चमकेगा किस्मत का सितारा, घर में रखें मिट्टी से बनी ये 5 चीजें
Pragati Pandey
30-07-2025, 16:40 IST
www.herzindagi.com
अपने किस्मत को चमकाने के लिए लोग कई सारे उपाय करते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको मिट्टी से बनने वाली 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे घर में रखने से आपके किस्मत का सितारा चमक सकता है।
मिट्टी का घड़ा रखें
अगर आपको अपनी किस्मत को चमकाना हो, तो आप मिट्टी का घड़ा घर में रख सकते हैं। घर में मिट्टी का घड़ा रखने के लिए आप उत्तर दिशा का प्रयोग कर सकते हैं। घड़े में हमेशा पानी भरा हुआ होना चाहिए।
सुख-समृद्धि का होगा वास
अगर आप अपने घर में मिट्टी का घड़ा रखते हैं, तो इसकी वजह से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो सकता है। ध्यान दें कि घर में कभी-भी खाली घड़ा न रखें।
मिट्टी के गमले रखें
अगर आपके घर में सुख-शांति की कमी हो, तो आप मिट्टी के गमले को रख सकते हैं। इसमें चाहें, तो आप अपने मनपसंद फूलों को भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में संपन्नता बनी रह सकती है।
मिट्टी की सुराही रखें
अगर आपको अपनी किस्मत को चमकाना हो, तो आप घर में मिट्टी की सुराही रख सकते हैं। इसे रखने के लिए आप उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इसमें हमेशा पानी भरकर रखने का प्रयास करें।
मिट्टी की मूर्तियां
अगर आपको अपनी किस्मत को सही करना हो, तो आप अपने घर में मिट्टी की मूर्तियां रख सकते हैं। इसे रखने के लिए आप उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिट्टी की दिया
अगर आपको अपनी किस्मत को सही करना हो, तो आप अपने घर में मिट्टी की दिया को रख सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप पूजा करने में भी कर सकते हैं। ऐसा करना शुभ हो सकता है।
मिट्टी की चीजें रखने के फायदे
घर में मिट्टी की चीजें रखना काफी शुभ होता है। इन चीजों को रखने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास हो सकता है। इसके साथ ही घर में शांति भी बनी रह सकती है।
घर में मिट्टी से बनने वाली इन 5 चीजों को रख सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए ज्योतिष की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।