बुरी नजर होगी कम, घर के मंदिर में रखें ये चीजें


Pragati Pandey
21-07-2025, 11:31 IST
www.herzindagi.com

    अपने घर को बुरी नजर से बचाने के लिए लोग कई सारे उपाय करते हैं। इस खबर में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे मंदिर में रखने से बुरी नजर से बचाव हो सकता है।

मंगल कलश की करें स्थापना

    अगर आपको अपने घर से बुरी नजर को कम करना हो, तो आप घर के मंदिर में मंगल कलश रख सकते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा के संचार में मदद करता है और बुरी नजर को भी कम करने में मदद कर सकता है।

गंगाजल रखें

    घर की बुरी नजर को कम करने के लिए आप मंदिर में गंगाजल को रख सकते हैं। गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसे मंदिर में रखने से नजर को कम करने में मदद मिल सकती है।

शंख रखें

    अगर आपको अपने घर से बुरी नजर को कम करना हो, तो आप घर के मंदिर में शंख को रख सकते हैं। शंख को रखने से घर में सकारात्मकता का वास हो सकता है, जो बुरी नजर को कम करने में मदद कर सकता है।

तुलसी का पत्ता रखें

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आपको अपने घर के नजर को कम करना हो, तो आप घर के मंदिर में तुलसी का पत्ता रख सकते हैं।

गोमती चक्र रखें

    अगर आपको अपने घर से बुरी नजर को कम करना हो, तो आप घर के मंदिर में गोमती चक्र को रख सकते हैं। गोमती चक्र को शुभ माना जाता है। इसे रखने से नकारात्मकता कम हो सकती है।

श्री हनुमान जी की मूर्ति रखें

    घर को बुरी नजर से बचाने के लिए आप अपने घर के मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति को रख सकते हैं। हनुमान जी मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो बुरी नजर को कम करने में मदद कर सकता है।

भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति रखें

    अगर आपको अपने घर से बुरी नजर को कम करना हो, तो आप घर के मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति को रख सकते हैं। ऐसा करने से बुरी नजर को कम करने में मदद मिल सकता है।

    बुरी नजर को कम करने के लिए आप घर के मंदिर में इन चीजों को रख सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए ज्योतिष की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com