एक मुखी रुद्राक्ष की प्राचीन काल से ही आध्यात्मिक साधकों और विश्र्वासियों द्वारा शिव भक्ति के लिए पूजा की गई है। माना जाता है कि एक मुखी रुद्राक्ष महादेव का स्वपरूप है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि अगर कोई व्यक्ति एक मुखी रुद्राक्ष धारण करता है, तो इससे क्या लाभ मिलते हैं। आइए जानें इस बारे में ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से-
शिवजी की विशेष कृपा
माना जाता है कि जो भी व्यक्ति एक मुखी रुद्राक्ष को सही प्रकार से धारण करता है, उस पर शिवजी की विशेष कृपा बनी रहती है।
घर में सुख-शांति
कहा जाता है कि इस रुद्राक्ष का पौराणिक इतिहास बहुत लंबा होने के चलते इसकी पूजा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
मृत्यु का भय होगा दूर
अगर कोई व्यक्ति एक मुखी रुद्राक्ष की पूजा करते है, तो इससे उसके मन से मृत्यु का भय दूर हो जाता है। इसे पहनने के भी कई लाभ देखने को मिलते हैं।
तनाव होगा कम
माना जाता है कि एक मुखी रुद्राक्ष आंतरिक शांति और पूर्णता का प्रतिनिधित्व करता है। इसे पहनने से तनाव कम होने लगता है।
मोक्ष की प्राप्ति
एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से मनुष्य को मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, इससे जीवन की सारी मुश्किलें दूर हो सकती हैं।
कैसे पहनें रुद्राक्ष?
इस एक मुखी रुद्राक्ष को लाल धागे के साथ पेंडेंट के रूप में धारण करना चाहिए। इसे आप 1 शिव माना के रूप में भी पहन सकती हैं।
पेंडेंट के रूप में ऐसे पहनें
शिव माला 1 मुखी का एक दाना और 6 मिमी 5 मुखी रुद्राक्ष माला होती है। इसे एक ही पेंडेंट रूप में सिल्वर कैपिंग या गोल्ड कैपिंग में भी बनवाया जा सकता है।
एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से पहले इसके नियम जरूर जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।