मुख्य द्वार पर बनाएं 'ॐ' का चिह्न, बनी रहेगी सुख-शांति
Preeti Sharma
07-07-2024, 10:00 IST
www.herzindagi.com
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में कुछ धार्मिक चिन्ह को बनाना या लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ लोग घर के दरवाजे पर ॐ का चिन्ह बनाते हैं। यह घर में सुख और समृद्धि लेकर आता है। आइए, जानते हैं इसे मुख्य द्वार पर लगाना कितना फायदेमंद माना जाता है।
मुख्य द्वार के लिए वास्तु उपाय
वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार घर की ऊर्जा को बनाए रखता है। माना जाता है कि इस पर बनाए गए शुभ चिन्ह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
ॐ का महत्व
हिंदू धर्म में ॐ के शब्द का उच्चारण करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा, इस चिन्ह को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है।
कैसे बनाएं मुख्य द्वार पर ॐ
मुख्य द्वार पर आप हल्दी या कुमकुम की मदद से ॐ का चिन्ह बना सकती है। यह बहुत ही फलदायक माना जाता है। इससे घर के सदस्य बीमार नहीं होते हैं।
घर में रहती है सुख-शांति
माना जाता है कि मुख्य द्वार पर लिखा गया ॐ का चिन्ह घर में सुख और शांति लेकर आता है। यह बुरी शक्तियों को घर के अंदर नहीं आने देता है।
मानसिक शांति मिलती है
घर के बाहर ॐ का चिन्ह लगाने से घर के अंदर और बाहर दोनों जगह शुभ माना जाता है। इससे मन को शांति मिलती है। इसे आप भी आजमा सकते हैं।
दरिद्रता दूर करे
घर के बाहर शुभ चिन्ह को लगाना फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है इससे घर में दरिद्रता नहीं आती है और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।
वास्तु दोष दूर होता है
घर के बाहर अगर ॐ का चिन्ह लगाया जाता है, तो यह वास्तु दोष दूर करने में मदद कर सकता है। इससे घर में लड़ाई और झगड़े कम होते हैं।
मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह बनाने लाभ मान्यताओं के आधार पर बताए गए हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।