बरगद पेड़ से जुड़े उपाय अपनाएं, घर से दरिद्रता भगाएं


Jyoti Shah
24-07-2023, 12:17 IST
www.herzindagi.com

    बरगद के पेड़ का हिंदू धर्म में विशेष महत्वा माना जाता है। कहा जाता है की इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजते हैं। ऐसे में बरगद के पेड़ से जुड़े कुछ उपाय करके घर से दरिद्रता को दूर भगाया जा सकता है।

पेड़ लगाएं

    बरगद के वृक्ष को घर के बाहर खुली जगह पर लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करना पुण्य का काम होता है।

घी का दीपक

    कहा जाता है कि बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से व्यक्ति के सारे काम बनने लगते हैं। इसके साथ ही नौकरी में सफलता प्राप्त होती है।

पत्ते पर मनोकामनाएं

    रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामनाएं लिखकर इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं।

हल्दी और केसर

    शनिवार के दिन बरगद के तने पर हल्दी और केसर चढ़ाने से धन की प्राप्ति के योग बनने शुरू हो सकते हैं।

विष्णु जी का ध्यान

    रोजाना शाम के समय बरगद के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर से लड़ाई-झगड़े खत्म होने लगते हैं।

हनुमान चालीसा

    मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए बरगद के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भय समाप्त होता है और मन को शांति मिलती है।

पत्ते पर स्वास्तिक

    बरगद के पेड़ का एक साबुत पत्ता लेकर उस पर गीली हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। अब इस पत्ते को घर के मंदिर या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

    यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है जो कुछ लोगों के लिए सही साबित हो सकती है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।