घर में न करें ये 6 काम, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
Pragati Pandey
28-04-2025, 14:30 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में घर के लोग कुछ ऐसे काम करते हैं, जिससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कौन से 6 काम नहीं करना चाहिए, जो माता लक्ष्मी को नाराज कर सकता है। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।
घर गंदा करने पर
अगर घर का कोई सदस्य अपने घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नही देता है और घर को गंदा पड़ा रहने देता है, तो इस वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में अपने घर को गंदा करने से बचें।
मैले और गंदे कपड़े पहनने से
अगर घर के सदस्य गंदे वस्त्र को धारण करते हैं। इसके साथ ही अपने शरीर की साफ-सफाई का ख्याल नही रखते हैं, तो इस वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में गंदे कपड़े पहनने से बचें।
सुबह-शाम दीपक न जलाने से
अगर घर में सुबह और शाम के समय घर में दीपक नहीं जलाया जाता हैं, तो इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। माता लक्ष्मी को प्रकाश काफी प्रिय है। ऐसे में अगर आप अपने घर में सुबह और शाम के समय दीपक नही जलाते हैं, तो यह माता लक्ष्मी के नाराज होने की वजह हो सकती है।
सूर्योदय- सूर्यास्त के समय सोने से
अगर घर की लोग सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोते रहते हैं, तो इसकी वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जिस घर के लोग सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बिस्तर नही छोड़ते हैं, उस घर में लक्ष्मी जी प्रवेश नही करती हैं।
साधु-संतों के अपमान से
शास्त्रों में साधु-संतों का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति साधु-संतों का अपमान करता है, तो इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में साधु-संतों का अपमान नही करना चाहिए।
क्रोध करने से
अगर घर के लोगों को क्रोध करने और अपशब्द बोलने की आदत है, तो इसकी वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में क्रोध और अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
घर में इन 6 कामों को करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।