कई बार आटा ज्यादा गुंथ जाता है जिसकी वजह से वो बच जाता है। लेकिन, ये हम खमीर वाले आटे की बात कर रहे हैं। अब, इसे फेंक भी नहीं सकते। इसलिए, आज हम आपको खमीर वाले आटे की ऐसी डिशेज बनाना बता रहे हैं जो टेस्टी और हेल्दी दोनों बनेंगी -
ब्रेड
आप खमीर वाले आटे से घर पर ही ब्रेड तैयार कर सकते हैं। इस आटे से ओवन में आसानी से ब्रेड बनाकर खाई जा सकती है।
पिज्जा
आप खमीर वाले आटे से घर पर बैठे-बैठे पिज्जा बेस बना सकते हैं। आपको इसके लिए बाहर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
नान
आप इस आटे से भटूरे की तरह नान भी बना सकते हैं। इसे आप दाल मखनी या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ खा सकते हैं।
कुलचे
आप भटूरे और नान की तरह खमीर वाले आटे से कुलचे भी बना सकते हैं। इसे छोले के साथ सर्व कर सकते हैं।
रोटी
खमीर वाले आटे की मोटी-सी रोटी बेल कर तवे पर सेक लें। इसमें आप नमक भी जाव सकते हैं। इसे सेकने के बाद घी लगाकर खाएं।
बन
आप खमीर वाले आटे से मीठे बटर वाले बन बना सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं और आप बच्चों को ब्रेकफास्ट में भी खिला सकते हैं।
भटूरे
आप खमीर वाले आटे से स्वादिष्ट भटूरे बना सकते हैं। इसे छोले और अचार के साथ सर्व करके ब्रेकफास्ट को हेल्दी बना सकते हैं।
अगर आपके पास भी खमीर वाला आटा बच गया है तो, आप उसे फेंकने के बजाय ये सब बना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ब्यूटी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com