हेल्दी रहने के लिए खाएं इस आटे की रोटी


Megha Jain
22-11-2022, 13:54 IST
www.herzindagi.com

    रोटी, परांठे, ब्रेड सभी चीजें आटे से बनती हैं। आटा भारत में पूरे साल इस्तेमाल किया जाने वाला अनाज है। लेकिन, सभी लोग ये नहीं जानते कि ये कितने प्रकार का होता है। जी हां, ये भी कई तरह का होता है जिससे कई तरह के पकवान बनाए जा सकते हैं। चलिए, जान लें आटे के प्रकार -

ज्वार का आटा

    इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें फाइबर और आयरन भी भरपूर होता है।

कुट्टू का आटा

    इस आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका इस्तेमाल व्रत में ही किया जाता है। इसे खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।

मक्की का आटा

    इसमें विटामिन-B और फाइबर होता है। इस आटे की रोटी हल्की मीठी और तीखी सब्जियों के साथ स्वाद लगती है।

बाजरा

    इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर होता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

चने का आटा

    चने में प्रोटीन की अच्छी क्वांटिटी होती है। इसे खाने से मसल्स मजबूत होती हैं। इसकी रोटी खाने से कब्ज में भी आराम मिलता है।

चावल का आटा

    चावल का आटा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस आटे से रोटी के अलावा डोसा, इडली भी बनाए जा सकते हैं।

ओट्स या जई का आटा

    इसमें विटामिन, मिनरल्स और भरपूर फाइबर होता है। इसकी रोटी खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक करने में मदद मिलती है।

    अगर आपको हेल्दी रहना है और अलग-अलग तरह की रोटियां पसंद है, तो इन आटे की रोटियां घर पर बनाकर खाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com