घर पर शुद्ध नारियल तेल कैसे बनाते हैं? जानें तरीका


Smriti Kiran
21-01-2025, 11:51 IST
www.herzindagi.com

    घर पर आप खुद से शुद्ध नारियल तेल बना सकते हैं और इसे बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। घर पर बने नारियल तेल को आप खाना बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की विधि के बारे में-

स्टेप- 1

    4-5 कच्चे नारियल का गोला खरीद लें और उसका नारियल निकालने के लिए उसे गैस पर थोड़ी देर गोल-गोल रखकर घुमाएं।

स्टेप- 2

    फिर ऊपर से हथोड़ा मारते हुए नारियल निकाल लें। अब नारियल को छोटे-छोटे टुकड़े में काटें और मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।

स्टेप- 3

    अब इसमें 1 कप लगभग पानी मिलाएं और इसे पीसे। लगातार कुछ देर तक इसमें पानी मिलाते रहें और पीसते रहें। आप देखेंगे उसमें मलाई और पानी अलग होने लगे हैं।

स्टेप- 4

    अब मलाई को छान सकते हैं, तो छान लें, नहीं तो इसे इसी तरह फ्रिज में कुछ घंटो के लिए छोड़ दें। आप देखेंगे इसमें से मलाई और पानी अलग हो गए हैं।

स्टेप- 5

    अब मलाई को कटोरे में निकालें और उसे गैस पर लो फ्लेम पर चढ़ाएं। घी की तरह ही इसमें से तेल निकलने लगेगा।

स्टेप- 6

    जब तेल पूरी तरह निकल जाए, तो फ्लेम बंद कर दें और ठंडा होने पर इसे छान दें। नारियल तेल बनकर तैयार है। इसे आप कांच के जार में स्टोर कर सकते हैं।

फायदे

    घर पर बने नारियल तेल को आप रोजाना चेहरे और बालों पर लगा सकते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है और बाल मजबूत बनते हैं। इस तेल को आप खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये शुद्ध और पोष्टिक होता है।

    आप भी घर पर बनाएं शुद्ध नारियल तेल। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com