मैंगो चॉकलेट शेक घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं


Preeti Sharma
07-07-2024, 06:00 IST
www.herzindagi.com

    गर्मी में आम बहुत ही पसंद किया जाता है। इसके अलावा बच्चों को चॉकलेट भी काफी अच्छी लगती है। इन दोनों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगते हैं। अगर हम इन दोनों को मिलाकर शेक बनाएं, तो यह बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगा। इसी कड़ी में जानते हैं मैंगो और चॉकलेट का शेक बनाने की रेसिपी के बारे में-

वर्ल्ड चॉकलेट डे पर बनाएं यह शेक

    आज यानी 07 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन यूरोप में पहली बार चॉकलेट बनाई गई थी। इस खास मौके पर चॉकलेट और मैंगो की मदद से शेक बना सकते हैं।

मैंगो चॉकलेट शेक सामग्री

  • पके हुए आम - 5 मध्यम आकार के
  • चॉकलेट पीस - 1 कप
  • चीनी - 1 कप
  • दूध पाउडर - आधा कप
  • दूध - 2 कप
  • हॉर्सिक्स - 0.5 कप

मैंगो चॉकलेट शेक स्टेप 1

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पैन में चॉकलेट को पिघला लें। इसके लिए आप माइक्रोवेव का भी यूज कर सकते हैं। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर का लें।

मैंगो चॉकलेट शेक स्टेप 2

    अब मिक्सर में दूध पाउडर, हॉर्लिक्स, दूध और 1/2 कप चीनी को डालकर अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसे किसी बर्तन में अलग करके निकाल लें।

मैंगो चॉकलेट शेक स्टेप 3

    अब आम को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। इसके बाद इसमें 1/2 कप चीनी को मिलाकर मिक्स कर लें। इसके लिए मिक्सर की मदद ले सकते हैं।

मैंगो चॉकलेट शेक स्टेप 4

    अब चॉकलेट और आम के मिश्रण को एक साथ मिक्स कर लें। इसके बाद सर्विंग ग्लास लें और इसे डालकर सर्व करें। इसके अलावा, आप दोनों को अलग करके भी डाल सकते हैं।

मैंगो चॉकलेट शेक स्टेप 5

    ग्लास में चॉकलेट की मदद से गार्निश करें। साथ ही, बर्फ के टुकड़ों को डालें। इस तरह के आप बच्चों के लिए चॉकलेट मैंगो शेक बना सकते हैं।

    इस तरह के आप भी घर पर मैंगो चॉकलेट बनाकर बच्चों को खुश कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।