गर्मियों में पिएं आम पन्ना, जानें रेसिपी


Smriti Kiran
11-04-2025, 13:05 IST
www.herzindagi.com

    गर्मियों के लिए आम पन्ना किसी रामबाण से कम नहीं है। आम की तासीर भले ही गर्म होती है, लेकिन उससे आम पन्ना बनाकर पीने से तेज धूप और गर्म हवा से होने वाली परेशानी से राहत मिलती है।

    देखा जाए, तो गर्मी के सीजन के लिए आम पन्ना एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है, जिसे इस सीजन में रोजाना एक गिलास सेवन कर सकते हैं। इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। आइए जानें कैसे-

सामग्री-

  • कच्चा आम- 2  
  • पानी- 2-3 गिलास
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • पुदीने के पत्ते- 4-5  

स्टेप- 1

    सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर पानी में 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे उसकी गर्माहट निकल जाएगी। ऐसा आप पके हुए आम के साथ भी करें। फिर खाएं। इससे आम में मौजूद गर्मी निकल जाती है।

स्टेप- 2

    फिर आम को आग में भूनकर पकाएं। आप इसे पानी में उबाल भी सकते हैं, लेकिन आग में भुना हुआ आम ज्यादा फायदेमंद होता है।

स्टेप- 3

    आम को आग में भूनने के बाद पानी के बाउल में डालें और फिर उसका छिलका उतारें। छिलका उतारने के बाद उसका पल्प एक बाउल में निकालें।

स्टेप- 4

    अब पल्प में स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और पुदीने का पत्ता मिलाएं। फिर जरूरत अनुसार पानी मिलाकर शरबत की तरह मिक्स कर लें।

स्टेप- 5

    आम पन्ना बनकर तैयार है। इसमें आप थोड़ा गुड़ भी मिला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे, इसमें चीनी न मिलाएं।

फायदे

    आम पन्ना गर्मी के लिए बेस्ट ड्रिंक है। इसे रोजाना पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

    आप भी आम पन्ना बनाकर पिएं। रेसिपी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com