घर पर जरूर ट्राई करें यह स्पेशल पत्ता गोभी के कबाब


Pragati Pandey
19-04-2025, 18:00 IST
www.herzindagi.com

    ज्यादातर लोगों को कबाब खाना काफी पसंद होता है, लेकिन नॉनवेज की वजह से वह इसे खाने से बचते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको पत्ता गोभी के कबाब बनाने के बारे में बताएंगे।

सामग्री

  • 1 -पत्ता गोभी
  • 1- प्याज
  •  
  • 2- हरी मिर्च
  • 1/2- चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  •  
  • 1/2- चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2- चम्मच धनिया पाउडर
  •  
  • 1/2- चम्मच गरम मसाला
  • नमक- स्वादानुसार
  • 2- बड़े चम्मच बेसन
  • 2- बड़े चम्मच दही
  • तेल तलने के लिए

पत्ता गोभी को काटें

    सबसे पहले ताजी पत्ता गोभी लें और उसे बारीक काट लें। इसके बाद इसे पानी से धोकर किसी छलनी वाले बर्तन में रख दें। ऐसा करने से सारा पानी निकल जाएगा।

हरे मसालों को डालें

    अब 1 प्याज लें और उसे बारीक काट लें। इसके बाद लहसुन, अदरक और मिर्च का पेस्ट बना लें। इन सबको बनाने के बाद एक साइड में रख दें। एक गहरा बर्तन लें और उसमें पत्ता गोभी डालें। इसके बाद उसमें बारीक कटे प्याज और अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छे से मिला लें।

कबाब में सूखे मसालों को इस्तेमाल

    अब इस पेस्ट में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और बेसन को डालें और अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें दही डालें और अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें।

कबाब में बेसन का इस्तेमाल

    10 मिनट के बाद बनाने से पहले इसमें देखें अगर बेसन कम हो, तो थोड़ा सा बेसन और डालें और नमक डालकर मिला लें।

कबाब को फ्राई करें

    अब इस पत्ता गोभी के पेस्ट को हाथों पर लें और कबाब के शेप में बना लें। इसके बाद कढ़ाई लें और उसमें तेल डालकर गर्म कर लें। तेल के गर्म होने के बाद लो फ्लेम पर कबाब को फ्राई करके निकाल लें।

पत्ता गोभी के कबाब को सर्व करें

    आपका पत्ता गोभी का कबाब बनकर तैयार हो चुका है। आप इसे किसी भी सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके साथ चाय भी सर्व करें।

    पत्ता गोभी के कबाब आसानी से बन जाते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, meta ai