आंत खराब होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?


Pragati Pandey
25-06-2025, 17:36 IST
www.herzindagi.com

    आंत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। ऐसे में इसके खराब होने पर शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आंत खराब होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं।

पेट में दर्द होना

    अगर आपके पेट में अचानक से तेज दर्द और ऐंठन की समस्या होती है, तो यह आपके आंत के खराब होने का लक्षण हो सकता है।

पेट में गैस होना

    अगर आपके पेट में गैस और फूलने की समस्या होने लगे, तो यह आंत खराब होने का लक्षण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कब्ज और दस्त होना

    अगर आपको बिना कुछ खाए-पिए भी बार-बार दस्त और कब्ज जैसा महसूस होता है, तो यह आपके आंत के खराब होने का संकेत हो सकता है।

बार-बार थकान महसूस होना

    अगर आपको बिना काम किए ही थकान महसूस होने लगे, तो यह आपके आंत के खराब होने का संकेत हो सकता है।

भूख कम होने से

    अगर आपका भूख अचानक से कम हो जाए और आपका कुछ भी खाने का मन न करे, तो यह आपका आंत खराब होने का संकेत हो सकता है।

बार-बार उल्टी महसूस होने पर

    अगर आपको बार-बार उल्टी आने की समस्या होती है, यह आपके आंत के खराब होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

त्वचा संबंधित समस्याएं होने पर

    अगर आपको अचानक से त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती है, तो यह आपके आंत के खराब होने का संकेत हो सकता है।

    आंत खराब होने के ये लक्षण हो सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए आप डॉक्टर की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो,तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik