आज के समय में लोग मैदा का इस्तेमाल खूब करते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको मैदा की जगह 7 ऐसे आटा के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
गेंहू का आटा करें इस्तेमाल
मैदा की जगह पर आप गेंहू के आटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए सबसे आम और साधारण विकल्प हो सकता है। इसका इस्तेमाल रोजमर्रा के जीवन में किया जा सकता है।
चने के बेसन का
मैदा की जगह पर आप चने की दाल का बेसन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका इस्तेमाल आप चीला, पकोड़े और कढ़ी आदि बनाने में कर सकते हैं।
रागी का आटा
मैदा की जगह आप रागी का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फिंगर मिलेट के नाम से भी जाना जाता है। रागी के आटा में अनेकों पोषक तत्व, जैसे- आयरन, फाइबर और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
ज्वार का आटा
मैदा की जगह आप ज्वार का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ग्लूटेन की नहीं पाई जाती है, जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। वजन कम करने के लिए आप इस आटा का सेवन कर सकते हैं।
बाजरे का आटा
मैदा की जगह आप बाजरे का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
बादाम का आटा
मैदा की जगह आप बादाम का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन और गुड फैट अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
ओट्स का आटा
मैदा की जगह आप ओट्स का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
मैदा की जगह आप इन 7 प्रकार के आटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।