खाने पीने की बात करें तो भारत हमेशा ही सभी देशों से आगे रहता है। यहां के खाने की बात ही कुछ और है। लेकिन कुछ खाने की चीजें ऐसी भी हैं, जिनपर विदेशों में बैन लगाया गया है। आइए जानते हैं उन फूड आइटम्स के बारे में-
समोसा
समोसा भारत में सबसे लोकप्रिय नाश्ता है, जिसका आनंद हर उम्र के लोग उठाते हैं। लेकिन सोमालिया देश में यह पूरी तरह से बैन है।
घी
भारत के हर घर में मिलने वाला घी संयुक्त राज्य में बैन है। क्योंकि उनके मुताबिक घी हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे का कारण बन सकता है।
च्वनप्राश
भारत में बहुत से लोग च्यवनप्राश खाते हैं, लेकिन यह साल 2005 में कनाडा में बैन हो गया था। क्योंकि इसमें लेड और मरकरी की मात्रा अधिक होती है।
कैचअप
भारत में पकौड़े से लेकर सैंडविच तक सभी में कैचअप का उपयोग किया जाता है। लेकिन फ्रांस सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
च्युइंग गम
अपनी साफ-सफाई और समुद्री भोजन के लिए मशहूर सिंगापुर अपने सख्त नियमों के लिए भी जाना जाता है। वहां च्युइंग गम पर प्रतिबंध है।
मैकरॉनी और चीज
नॉर्वे और ऑस्ट्रिया में मैकरॉनी और चीज को बैन किया गया है, क्योंकि यह बच्चों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। मैकरॉनी और चीज नॉर्वे और ऑस्ट्रिया में मैकरॉनी और चीज को बैन किया गया है, क्योंकि यह बच्चों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
किंडर जॉय
यूनाइटेड स्टेट्स में किंडर जॉय पर बैन लगा हुआ है। दरअसल वहां की सरकार प्लास्टिक को सपोर्ट नहीं करती हैं।
भारत में बहुत ही चाव से खाने वाले ये पदार्थ विदेशों में बैन हो चुके हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com