आलू और प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं?


Sneha Sharma
18-06-2026, 07:00 IST
www.herzindagi.com

    आपने कई बार देखा होगा कि आलू और प्याज कुछ दिनों में अंकुरित होने लगते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आलू और प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं?

आलू और प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं?

    आलू और प्याज को खराब होने से बचाने के लिए आप इसे रोशनी और नमी से दूर रखने की कोशिश करें। इससे इसमें अंकुरित नहीं लगेंगे।

अलग अलग रखें

    आपको बता दें कि आलू और प्याज से निकलने वाली एथिलीन गैस की वजह से ये अंकुरित हो सकते हैं। इसके लिए आप इसे अलग अलग रखें।

हवा का संचार

    आलू और प्याज को अंकुरित होने से बचाने के लिए आप इसे भंडारण स्थान में हवा का संचार हो वहां रखें। इससे इसमें नमी जमा नहीं होगी।

पेपर बैग या अखबार

    आलू और प्याज को अंकुरित होने से बचाने के लिए आप इनको पेपर बैग या अखबार में लपेटकर रख सकते हैं। इससे ये खराब नहीं होंगें। 

सूती कपड़े का इस्तेमाल

    आलू और प्याज को अंकुरित होने से रोकने के लिए आप सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ये खराब और अंकुरित नहीं होगें।

फलों के साथ न रखें

    कई बार बहुत से लोग  फल के साथ आलू या प्याज को रख देते हैं। ऐसे में इससे  इथाइलीन नामक रसायन निकलता है जो आलू और प्याज को अंकुरित करता है। 

फ्रिज में न रखें

    कई बार लोग आलू और प्याज को फ्रिज में रख देते हैं जिसकी वजह से यह जल्दी अंकुरित हो जाते हैं। ऐसे में आप इसे फ्रिज में न रखें।

    कई बार लोग आलू और प्याज को फ्रिज में रख देते हैं जिसकी वजह से यह जल्दी अंकुरित हो जाते हैं। ऐसे में आप इसे फ्रिज में न रखें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva