4-4-12 फास्टिंग फॉर्मूला: 15 दिन में फिट बॉडी का सीक्रेट
Lakshita Negi
26-12-2024, 20:00 IST
www.herzindagi.com
क्या आप फिट बॉडी का सपना देख रही हैं? 4-4-12 फास्टिंग फॉर्मूला से आपका यह सपना सच हो सकता है। यह फॉर्मुला न केवल बॉडी को स्वस्थ रखता है, बल्कि आपको अट्रेक्टिव और यंग भी बनाएं रखता है। डाइटीशियन सिमरन सैनी से जानें कैसे 15 दिनों में यह फॉर्मूला आपकी फिटनेस जर्नी को ईजी और असरदार बनाएगा।
क्या है 4-4-12 फास्टिंग फॉर्मूला?
4-4-12 फॉर्मूला 3 पार्ट को मिलाकर बनाया गया है। इसमें ब्रेकफास्ट और लंच के बीच 4 घंटे का गैप और लंच और डिनर के बीच 4 घंटे का गैप होता है। रात को 12 घंटे का इंटरमिटेंट फास्टिंग पीरियड रहता है, जिसमें बिना कुछ खाए बॉडी को रेस्ट करना होता है, इसमें बॉडी खुद को रिपेयर करती है।
कैसे काम करता है 4-4-12 फॉर्मूला?
यह फॉर्मूला बॉडी के नेचुरल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। 12 घंटे की फास्टिंग के दौरान बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट एनर्जी के रूप में इस्तेमाल होता है, जिससे वेट लॉस होता है। 4 घंटे का हेल्दी ईटिंग विंडो शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देता है।
फास्टिंग के फायदे
12 घंटे के फास्ट में न केवल वेट कम होता है, बल्कि बॉडी के सेल्स रिपेयर करने में मदद मिलती है। फास्टिंग करने से शरीर के टॉक्सिन को बहार निकालने मदद मिलती है। इसे करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।
बैलेंस डाइट के फायदे
4 घंटे के ईटिंग विंडो में ऐसा खाना खाएं, जो न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। बैलेंस डाइट लेने से शरीर को प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है, यह मसल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में फल, सब्जी, दाल, नट्स और मीट शामिल करें।
फिजिकल एक्टिविटी का फायदा
इस फार्मूला का पूरी तरह फायदा उठाने के लिए साथ में फिजिकल एक्सरसाइज को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। दिन में कम से कम 30 से 45 मिनट वेट ट्रेनिंग, कार्डियो या योग करें।
पहले 5 दिन कैसे करें शुरुआत?
शुरुआत में इस रूटीन को अपनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पहले 5 दिनों में अपनी बॉडी को इस रूटीन में ढ़ालें। रोजाना सुबह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करें। हल्का और न्यूट्रिशन से भरपूर खाना खाएं।
15 दिनों में क्या बदलाव दिखेंगे?
15 दिनों के अंदर आपकी बॉडी हल्की और टोन लगने लगेगी। पेट की चर्बी भी कम होगी और स्किन में ग्लो आएगा। इसे करने से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ेगा और मेंटल हेल्थ में भी सुधार होगा।
4-4-12 फास्टिंग फॉर्मूला को अपनाएं और लंबी और स्वस्थ लाइफ जीएं। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।