अगर आप मार्केट में देखें तो स्किनी, स्किनी फिट, ब्वॉयफ्रेंड, पैरलल, लूज फिट, लो वेस्ट, मिड वेस्ट, हाई वेस्ट, एंकल लेंथ जैसी जीन्स की कई वैरायटी मिल जाएगी, लेकिन सभी में जिपर जरूर मौजूद होगा।
महिलाओं की जीन्स में जिपर
पुरुषों की जीन्स में तो जिपर का इस्तेमाल समझ में आता है, लेकिन आखिर महिलाओं की जीन्स में जिपर लगाने का असली कारण क्या है?
छोटा और पतला होता है जिपर का साइज
महिलाओं की जीन्स में जिपर का साइज बहुत छोटा और पतला होता है। स्किन फिट जीन्स में तो यह बिल्कुल एक या डेढ़ इंच का ही होता है, लेकिन ऐसा क्यों?
जीन्स को लचीला बनाने के लिए
1800 में जब जीन्स का आविष्कार हुआ, तो यह सिर्फ पुरुषों के लिए बनाई गई थी, लेकिन धीरे-धीरे महिलाओं ने भी इसे यूज करना शुरू कर दिया। ऐसे में जीन्स को लचीला बनाने की जरूरत पड़ी।
फैशन एक्सेसरी नहीं जरूरी आइटम
ऐसे में जिपर को छोटा और पतला बना दिया गया ताकि वो महिलाओं के फिगर में अच्छी तरह से फिट हो सके। महिलाओं के हिप्स का साइज कर्वी होता है और अगर जिप नहीं होगी, तो जीन्स के बाद भी कर्व अच्छे से नहीं दिखेगा।
क्यों हमेशा पतला जिपर ही होता है यूज?
अगर पुरुषों की तरह जिपर मोटा और बड़ा दिखाया जाएगा, तो महिलाओं का एब्डॉमन और वेजाइनल हिस्सा फूला हुआ दिखेगा।
महिलाओं की जीन्स में जेब छोटी क्यों?
महिलाओं की जीन्स की जेब हमेशा छोटी ही होती है। इसका कोई काम नहीं होता। दरअसल, यह भी फिगर ठीक करने के लिए किया जाता है। अगर जेब में बहुत सारी चीजें रखी होंगी, महिलाओं का फिगर अच्छा नहीं दिखेगा। इसलिए इसे छोटा रखा जाता है।
क्या आपको पता थी जीन्स से जुड़ी ये जानकारी? ऐसी ही अन्य ज्ञानवर्धक स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।