शिवांगी जोशी के लेटेस्ट लुक्स कर लूट लेंगे महफिल


Jyoti Shah
17-02-2025, 07:30 IST
www.herzindagi.com

    टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपने खूबसूरत अंदाज के चलते अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस भी फैंस को बहुत पसंद आता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ लेटेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

हाई स्लिट ब्लू ड्रेस

    इस ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को कर्ल किया है।

प्रिंटेड पैंट एंड व्हाइट टॉप

    एक्ट्रेस ने पिंक कलर की फ्लावर प्रिंट पैंट के साथ व्हाइट कलर के कट-स्लीव्स टॉप को पेयर किया है। इस वेस्टर्न लुक में एक्ट्रेस बहुत क्यूट लग रही हैं।

पिंक हैवी वर्क लहंगा

    इस पिंक कलर के हैवी वर्क वाले लहंगे में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने फुल-स्लीव्स ब्लाउज को टीमअप किया है।

ऑरेंज शर्ट एंड जींस

    एक्ट्रेस ने आईस ब्लू कलर की डेनिम जींस के साथ ऑरेंज कलर की शर्ट को पेयर किया है। इस वेस्टर्न लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाई है।

रेड स्टाइलिश साड़ी

    इस रेड कलर की नेट फैब्रिक वाली स्टाइलिश साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्रॉड नेक ब्लाउज को पेयर किया है।

हॉल्टर नेक ड्रेस

    एक्ट्रेस इस व्हाइट कलर की प्रिंटेड हॉल्टर नेक ड्रेस में गॉर्जियस लग रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को लाइट कर्ल किया है।

रेड अनारकली सूट

    इस रेड कलर के कढ़ाई वर्क वाले अनारकली सूट में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने न्यूड मेकअप किया है।

    शिवांगी जोशी के इन लुक्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : Instagram.com (@shivangijoshi18)