Birthday Special: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के ग्लैमरस अंदाज
Smriti Kiran
01-06-2023, 16:12 IST
www.herzindagi.com
दबंग गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक्टिंग के अलावा बेहद स्टाइलिश भी हैं। आइए आप भी देखें इनके कुछ खास लुक्स, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
समर लुक
ब्लू प्रिंटेड समर ड्रेस में सोनाक्षी कूल लग रही हैं। इनके इस लुक को आप भी समर सीजन के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।
इंडो वेस्टर्न स्टाइल
ऑफ व्हाइट इंडो वेस्टर्न आउफिट में सोनाक्षी यहां बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं। गले में ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस और खुले बाल इस लुक पर जंच रहे हैं।
मोनोक्रोम लुक
व्हाइट पैंट-ब्लैजर में सोनाक्षी ने मोनोक्रोम लुक क्रिएट किया है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। प्रोफेशनल इवेंट के लिए ऐसा लुक आप भी ट्राई कर सकती हैं।
डेनिम लुक
सोनाक्षी यहां डेनिम लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए सोनाक्षी ने गले में सिल्वर चेन पहना है और बालों को हल्का कर्ली करते हुए खुला छोड़ रखा है।
हाई स्लीट गाउन लुक
मेहंदी कलर के हाई स्लीट गाउन में सोनाक्षी यहां बेहद स्टनिंग लग रही हैं। लाइट मेकअप व मेसी बन इस लुक को और अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
लहंगा लुक
लाइट मेहंदी कलर के हैवी गाउन के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज और नेट दुपट्टा में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गले में चोकर, कानों में चांदबालियां और मांगटीका इस लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
एथनिक गाउन लुक
येलो सिल्वर मिक्स लॉन्ग एथनिक गाउन के साथ सोनाक्षी ने मांगटीका और कानों में चांदबालियां पहना है, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इनके इस स्टाइल को आप भी किसी ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।
आप भी सोनाक्षी के इन लुक्स से फैशन आइडियाज ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com