कम हाइट वाली लड़कियां पहनें Patralekha के सूट्स


Gargi Dwivedi
12-04-2025, 11:35 IST
www.herzindagi.com

    कम हाइट वाली लड़कियों को सूट कैरी करते वक्त कई बार कंन्फ्यूजन होती है। वे परेशान होती हैं कि आखिर ऐसा क्या पहनें,जो हमारे उपर अच्छा लगे। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं,तो पत्रलेखा से आइडिया ले सकती हैं। उनके पास बेस्ट सूट के कलेक्शन्स हैं, जो छोटी लड़कियों के लिए परफेक्ट है।

गाउन सूट

    गाउन सूट में पत्रलेखा बेहद खूबसरूत लग रही हैं। इस तरह के सूट शॉर्ट हाइट वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। ऐसे सूट आपको लंबी दिखने में मदद करते हैं।

लॉन्ग सूट

    लॉन्ग सूट कम हाइट की लड़कियों के लिए बेस्ट है। आप भी ऐसे सूट कैरी कर सकती हैं, यह आपकी हाइट छोटी नहीं दिखाता है। ऐसे सूट के साथ आप भी हील्स भी कैरी कर सकती हैं, जिससे आप और भी लंबी लगेंगी।

पटियाला सूट

    पटियाला सूट पत्रलेखा पर खूब जच रहा है। ऐसे सूट आपको खूबसूरत लुक देते हैं, आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं, यू तो इस सूट पर नागरा जूती अच्छी लगती है,लेकिन छोटे कद की लड़कियां इस पर हील्स पहन सकती हैं।

शरारा सूट

    शरारा सूट लंबी लड़कियों पर खूब जचते हैं, लेकिन कम हाइट की ल़़ड़कियां भी इसे हील्स के साथ कैरी कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आप अपने कुर्ती की लेंथ छोटी ही रखें, जिससे आप छोटी नहीं लगेंगी।

सिल्क सूट

    सिल्क सूट का फैशन लंबे समय से चल रहा है। इसका फैशन आज भी पुराना नहीं हुआ ये अभी भी चलन में है, छोटे कद की लड़कियां भी इसे कैरी कर सकती हैं। ये हर ओकेजन के लिए बेस्ट होता है।

इंडो वेस्टर्न शरारा

    आजकल इंडो वेस्टर्न शरारा सूट का खूब चलन है। ऐसे सूट शॉर्ट हाइट की लड़कियों के लिए बेस्ट है, यह आपको लंबी दिखने में मदद करता है। आप भी इसे कैरी कर सकती हैं।

    कम हाइट वाली लड़कियां पहनें Patralekha के सूट्स। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।