मोनालिसा के साड़ी फैशन से लें इंस्पिरेशन
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही अपनी कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज पोस्ट करके सुर्खियां बटोरते रहती हैं।
मोनालिसा की साड़ी स्टाइल काफी अलग होती है। आइए देखते हैं इनके कुछ साड़ी लुक्स को, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं।
ब्लैक साड़ी लुक
मोनालिसा की ब्लैक साड़ी में गोल्डन बॉर्डर ने उनकी इस साड़ी की शोभा बढ़ा दी है। एक छोटी बिंदी से मोनालिसा ने इस लुक को पूरा किया है।
ग्रीन फ्लोरल प्रिंट साड़ी
मोनालिसा की इस ग्रीन फ्लोरल प्रिंट साड़ी से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और सिंपल मेकअप में काफी सुंदर दिख रही हैं।
रेड साड़ी
प्लेन रेड साड़ी के साथ रेड शिमर ब्लाउज में मोनालिसा कहर ढा रही हैं। साथ ही उनके हाथ में ब्लैक चूड़ियां बेहद खूबसूरत लग रही है।
सिल्क साड़ी
क्रीम कलर सिल्क साड़ी के साथ रेड ब्लाउज में मोनालिसा पूरी देसी लुक में दिख रही हैं। साथ में गोल्डन नेकलेस मोनालिसा पर फब रहा है।
लाल हैवी वर्क साड़ी
लाल हैवी वर्क साड़ी के साथ हैवी मेकअप और ज्वेलरी स्टाइल में मोनालिसा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। ये स्टाइल को आप भी तीज-त्योहार में ट्राई कर सकती हैं।
चमकीली साड़ी
प्लेन चमकीली साड़ी के साथ मोनालिसा ने शिमर की कंट्रास्ट कलर में स्लीवलेस ब्लाउज पेयर की हैं। साथ में गोल्डन झुमके मोनालिसा पर फब रहे
लाइट ग्रीन साड़ी
लाइट ग्रीन कलर की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और ज्वेलरी से आप भी इंस्पायर हो सकती हैं। साथ में मोनालिसा ने मैचिंग बैल्ट भी लगाया है, जो काफी ट्रेंडी लुक दे रहा है।
येलो साड़ी
मोनालिसा येलो साड़ी के साथ रेड लाइनिंग की ब्लाउज और साथ में लाल चूड़ी भी पहनी हैं। मोनालिसा की यह देसी लुक को आप भी कॉपी कर सकती हैं।
पिंक सिल्क साड़ी
सिल्क पिंक साड़ी के साथ मोनालिसा कंट्रास्ट ग्रीन ब्लाउज पहनी हैं। साथ में ग्रीन कलर की ज्वेलरी भी मैचिंग की हैं। ये स्टाइल आप भी कॉपी कर सकती हैं।
प्रिंटेड साड़ी
ऑरेंज येलो प्रिंटेड साड़ी के साथ मोनालिसा स्लीवलेस ऑरेंज ब्लाउज पहनी हैं। साथ में सिंपल मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़ रखी हैं।
साड़ी विद स्ट्रैप ब्लाउज
स्ट्रैप ब्लाउज के साथ लाइट प्रिंटेड साड़ी में मोनालिसा कहर ढा रही हैं। साथ में सिंपल मेकअप और बिंदी लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा की इन साड़ी स्टाइल से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com