कर्वी महिलाओं के लिए बेस्ट हैं काजल अग्रवाल की साड़ियां


Gargi Dwivedi
22-11-2024, 20:11 IST
www.herzindagi.com

    साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस के वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक ट्रेंडी साड़ियों के कलेक्शन्स हैं। काजल की साड़ियां कर्वी महिलाओं के लिए बेस्ट है। अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो एक्ट्रेस जैसी साड़ी कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड साटन साड़ी

    प्रिंटेड साटन साड़ी में काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। इस तरह की साड़ी कर्वी महिलाओं के लिए बेस्ट है, आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

कॉटन साड़ी

    कॉटन साड़ी साड़ी का लंबे समय से फैशन चल रहा है। इस साड़ी का फैशन आज भी पुराना नहीं हुआ। ये साड़ियां हर किसी पर स्मार्ट लुक देती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

    ऑर्गेंजा साड़ी का इस समय खूब ट्रेंड चल रहा है। इस तरह की साड़ियां लंबी लड़कियों पर खूब जचती है, आप भी ऐसी साड़ी शादी या पूजा में पहन सकती हैं।

ट्रांसपैरेंट बूटी वर्क साड़ी

    ट्रांसपैरेंट बूटी वर्क साड़ी में काजल बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ मीडियम स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है, एक्ट्रेस का ये लुक हल्दी फंक्शन के लिए बेस्ट है। आप भी ये लुक कॉपी कर सकती हैं।

जॉर्जेट साड़ी

    जॉर्जेट साड़ी में काजल बेहद क्लासी लग रही हैं। एक्ट्रेस जैसी साड़ी यंग और स्लिम लेडीज पर बहुत ही खूबसूरत लुक देगी। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो ये साड़ी कैरी कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी

    सिल्क साड़ी हर किसी पर खूबसूरत लगती है। इस तरह की साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप कर सकती हैं, ये आपको पूरी महफिल में सबसे अलग लुक देगी।

शिमरी साड़ी

    इन दिनों शिमरी साड़ी का जमकर फैशन चल रहा है। ज्यादातर एक्ट्रेसेस ऐसी साड़िया पार्टी में कैरी करती हैं। इस तरह की साड़ियां आप भी रिसेप्शन पार्टी के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं।

    कर्वी महिलाओं के लिए बेस्ट हैं काजल अग्रवाल की साड़ियां।इन दिनों शिमरी साड़ी का जमकर फैशन चल रहा है। ज्यादातर एक्ट्रेसेस ऐसी साड़िया पार्टी में कैरी करती हैं। इस तरह की साड़ियां आप भी रिसेप्शन पार्टी के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं।

Image Credit : instagram( @kajalaggarwalofficial)