सोनाक्षी सिन्हा के देसी लुक्स में है अलग अंदाज


Nikki Rai
2023-01-03,07:05 IST
www.herzindagi.com

    सोनाक्षी सिन्हा को लोग उनकी दमदार एक्टिंग के लिए बहुत पसंद करते हैं। साथ ही उनके स्टाइल को भी उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। सोनाक्षी देसी आउटफिट्स में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। आइए एक नजर उनके लुक्स पर-

मरूम प्लीटेड लहंगा

    सोनाक्षी का ये मरूम प्लीटेड लहंगा बहुत ही खूबसूरत है। उनके इस लुक को लड़कियां वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं। इसमें सोनाक्षी बहुत ही कमाल की लग रही हैं।

क्रीम कलर लहंगा

    अगर आप उन लड़कियों में से हैं, जो पेट दिखने की वजह से लहंगा नहीं पहन पाती, तो इस तरह का लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें आप क्लासी और स्टाइलिश दोनों लगेंगी।

ग्रीन शिमर साड़ी

    साड़ी को एक अलग ही अंदाज के साथ कैरी करके सोनाक्षी ने इस लुक में आग ही लगा दी। इस साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। उनके इस लुक को आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।

ब्लू ड्रेस

    इस ब्लू एथनिक ड्रेस में सोनाक्षी बिजली गिरा रही हैं। उनके इस लुक की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर चोकर कैरी किया है, जो बहुत खूबसूरत है।

फ्लोरल लहंगा विद श्रग

    इस सिंपल फ्लोरल लहंगा और श्रग सेट में सोनाक्षी बहुत ही गार्जियस लग रही हैं। उनका ये लुक हर किसी के लिए इंस्पायरिंग है। इसे आप शादी से लेकर किसी भी ट्रेडिशनल फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

रेड लंहगा

    अगर आप एक दुल्हन हैं, तो आपके लिए सोनाक्षी का ये रेज लहंगा लुक परफेक्ट है। इसे आप अपनी शादी के किसी फंक्शन या रिसेप्शन पार्टी में भी पहन सकती हैं।

फ्लोरल रेड लंहगा

    इस रेड फ्लोरल लहंगा को सोनाक्षी ने बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने प्यारा सा दुपट्टा कैरी किया है, जो बहुत ही अच्छा लग रहा है।

    खूबसूरत दिखने के लिए आप भी सोनाक्षी के इन देसी लुक्स को आजमा सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com