Aap Jaisa Koi फिल्म एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स कर देंगे घायल , लें इंस्पिरेशन
Smriti Kiran
21-07-2025, 15:11 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की हाल ही में एक फिल्म आई है, जिसका नाम Aap Jaisa Koi है। इस फिल्म में एक्ट्रेस, एक्टर आर माधवन के साथ नजर आई हैं। इनकी एक्टिंग और लुक्स के फैंस दीवाने हैं। आइए आज एक्ट्रेस के कुछ साड़ी लुक्स देखते हैं, जिनसे आप भी फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
पिंक साड़ी लुक
पिंक कलर की सैटिन साड़ी में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इनका यह लुक किसी इवेंट के लिए आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
कॉटन साड़ी लुक
व्हाइट कलर की कॉटन साड़ी के साथ मेटल बैंगल्स पहनीं एक्ट्रेस फातिमा बेहद अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। इनका यह लुक ऑफिस के लिए व अन्य प्रोफेशनल इवेंट के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।
सेक्विन साड़ी लुक
लाइट पिंक कलर की सेक्विन साड़ी में फातिमा का लुक बेहद कातिलाना लग रहा है। इनका यह लुक आप किसी फंक्शन व पार्टी पर ट्राई कर सकती हैं।
ब्लैक कलर साड़ी लुक
ब्लैक कलर की प्लेन साड़ी में फातिमा का लुक बेहद क्लासी लग रहा है। ऐसी साड़ी आप किसी इवेंट के लिए या पार्टी के लिए पहन सकती हैं।
जरी वर्क साड़ी लुक
फातिमा यहां जरी वर्क ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी में कमाल नजर आ रही हैं। ऐसी साड़ी के साथ स्टोन वर्क ज्वेलरी पहने, और ज्यादा अट्रैक्टिव लगेंगी।
प्लेन साड़ी लुक
व्हाइट कलर प्लेन साड़ी के साथ शिमर ब्लाउज पहनीं फातिमा बेहद सिंपल और शांत लग रही हैं। ऐसा साड़ी लुक्स भी वर्क प्लेस के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।
आप भी फातिमा सना शेख के इन साड़ी लुक्स से स्टाइलिंग आइडियाज ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com