हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खसखस के बीजों में ओमेगा -6 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। आइए डायटीशियन रिया वाही से जानें-
हड्डियों को मजबूत बनाए
खसखस के बीजों में मौजूद मैंगनीज और प्रोटीन कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है जो हड्डियों को गंभीर क्षति से बचाता है। इसे दूध के साथ खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
कब्ज की समस्या
खसखस के बीजों में फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
मुंह के छाले
अगर आप अक्सर मुंह के छालों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको खसखस के बीजों का सेवन करना चाहिए। इससे जीभ की जलन भी खत्म होती है।
ब्लड प्रेशर मैनेज करे
आयरन से भरपूर खसखस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसमें मेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो हृदय रोगों की संभावना को कम करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
इसमें जिंक और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो आई साइट को बेहतर रखने का काम करता है। ये आपको आंखों की कई समस्याओं से बचाता है।
पाचन में सुधार
अगर आप अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में इन पॉपी सीड्स को शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
खसखस में आयरन, विटामिन और जिंक जैसे जरूरी तत्व होते हैं। इनके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
आप भी खस-खस के ये फायदे ले सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com