जयपुर में घूमें ये जगहें
Bhagya Shri Singh
www.herzindagi.com
पिंक सिटी जयपुर में घूमने के लिए काफी कुछ है। अगर यहां आएं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें।
सिटी पैलेस
ओल्ड जयपुर में स्थित सिटी पैलेस फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
जंतर मंतर
जयपुर में स्थित जंतर मंतर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है।
हवा महल
जयपुर में मौजूद इस महल में कई खिड़कियां हैं। यह भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
आम्बेर फोर्ट
इस किले में शीश महल है। इसे शीशे से ऐसे बनाया गया है कि केवल कुछ कैंडल जलाते ही शीशों का प्रतिबिम्ब पूरे कमरे को प्रकाश से जगमग कर देता है।
अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
भारतीय और अरेबियन शैली में बना ये संग्रहालय राजस्थान का सबसे प्राचीन और खूबसूरत म्यूजियम है
बिरला मंदिर
सफेद मार्बल से बने इसे खूबसूरत मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के रूप में जाना जाता है।
नाहरगढ़ फोर्ट
यह किला अरावली पर्वतमाला के ऊपर बना हुआ है। इसे टाइगर फोर्ट भी कहा जाता है।
गलता जी
प्राचीन तीर्थस्थल है। निचली पहाड़ियों के बीच बगीचों से परे स्थित मंदिर, मंडप और पवित्र कुंड के साथ हरियाली इसे बेहद खूबसूरत बनाती है।
आम्रपाली म्यूजियम
जयपुर में यह गहनों का छोटा संग्रहालय है। यहां कई भारतीय जनजातियों के बनाए गहनों के डिजाइन, डिसप्ले पर देखने को मिल जाएंगे।
म्यूजियम ऑफ लिगेसी
200 साल पुराना यह म्यूजियम राजपूत शैली की वास्तुकला में निर्मित है। यहां राजस्थानी गहने, बर्तन, पेंटिंग, स्टोनवर्क देख सकते हैं।
जल महल
यह मानसागर झील के बीच में स्थित ऐतिहासिक महल है। इसे 'आई बॉल' और 'रोमांटिक महल' भी कहा जाता है।
जयपुर की लोकल मार्केट
जयपुर में आप जौहरी बाजार, बापू बाजार और राजथानी हैंडीक्राफ्ट के लिए अजमेरी गेट मार्केट जा सकते हैं।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ